हाजीपुर के महुआ-देसरी मुख्य मार्ग पर हरपुर ओस्ती दुग्ध सेंटर के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नरहरपुर निवासी रंजय कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी रुपा देवी और बेटी रिया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना आज शाम 6 बजे की है। आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम मृतक परिवार के साथ गोरौल में भतीजी के घर जा रहा था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने बांस और बल्लों से सड़क को घेर कर जाम कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी महुआ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद सड़क जाम को हटवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रैक्टर चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।