डबवाली में पारिवारिक विवाद में दंपती ने खाया जहर:पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर; 5 बच्चों के माता-पिता

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के महाग्राम चौटाला गांव में बुधवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद एक दंपती ने जहर खा लिया। घटना में 35 वर्षीय सुभाष चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुनीता उर्फ ममता को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात 8 बजे की है। उस समय दंपति के पांच बच्चे घर पर मौजूद थे। जहर खाने के बाद जब सुभाष और सुनीता की हालत बिगड़ने लगी, तो उनका 12 वर्षीय बेटा घबराकर करीब 5-6 किले दूर स्थित पड़ोसी रोहतास के घर भागा। उसने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और डायल 112 व खेत मालिक को सूचित किया। महिला की हालत गंभीर, हनुमानगढ़ रेफर सूचना मिलने पर खेत मालिक चुन्नी राम के बेटे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि सुभाष की धड़कन रुक चुकी थी, लेकिन सुनीता की सांसें चल रही थी। उन्होंने बिना देर किए सुनीता को अपनी गाड़ी से राजस्थान के संगरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर प्रभारी शैलेंद्र कुमार, चौटाला चौकी प्रभारी सतपाल और 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुभाष के शव को डबवाली के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। दो छोटे बच्चों की पिटाई भी की जानकारी के मुताबिक, जहर खाने से पहले सुभाष ने अपने दो छोटे बच्चों की पिटाई भी की थी, जिससे उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों बच्चों को अपनी सुरक्षा में लेकर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया है। मृतक सुभाष के चार बेटे और एक बेटी है, जिनमें सबसे बड़ा बेटा केवल 12 साल का है। परिजनों के बयान पर होगी कार्रवाई थाना सदर डबवाली के प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पति की मौत हो चुकी है, जबकि महिला का इलाज जारी है। घायल बच्चों का भी इलाज करवाया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *