डिंपल बोलीं- यूपी में एनकाउंटर बस दिखावा:दलित बेटी की रेप-हत्या को अफसरों ने दबाया; सरकार लोगों में भ्रम फैला रही

‘यूपी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार एनकाउंटर का सिर्फ दिखावा करती है। केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह कन्फ्यूज है। उन्हें यहीं नहीं पता कि करना क्या है? महिलाओं की स्थिति भी राज्य में ठीक नहीं है। सर्वे के हिसाब से क्राइम में यूपी नंबर-1 है। महिलाओं के साथ अत्याचार चरम पर हैं। मैनपुरी में एक दलित बेटी की रेप के बाद हत्या हुई तो पूरा प्रशासन केस को दबाने में लग गया।’ यह बात मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने करहल में कही। रविवार को उन्होंने यहां के कई इलाकों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं पूछीं। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए डिंपल ने भाजपा और यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। डिंपल यादव की कही 5 बड़ी बातें 1- दलितों की सुरक्षा के वादे झूठे हैं
डिंपल ने कहा- महिलाओं और दलितों की सुरक्षा के सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कश्यप समाज की एक बेटी के साथ रेप हुआ। प्रशासन ने सच्चाई दबाने का प्रयास किया। इसके अलावा एक दलित युवती की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। समाजवादी पार्टी ने संगठन के माध्यम से पोस्टमॉर्टम कराया। तब मामले को लेकर सरकार जागी। नहीं तो प्रशासन मामले को दबाने में लगा था। 2- एनकाउंटर के सरकारी दावे झूठे हैं
प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। सरकार एनकाउंटर कर लोगों में भ्रम फैला रही है। प्रदेश में महिलाएं और बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहा है। सरकार पूरी तरह कन्फ्यूज है। वह बस लोगों में भ्रम फैला रही। 3- घुसपैठिए रोकने में सरकार विफल
डिंपल ने कहा- सरकार घुसपैठिए रोकने में कामयाब नहीं हुई। 10 साल से राज्य में सरकार है। केंद्र में तीसरी बार सरकार बनी है। फिर भी घुसपैठिए देश में आ रहे हैं। अब ये लोग बताएं कि इसका जिम्मेदार कौन है, पक्ष या विपक्ष? 4- नेताओं को फैसले लेने पड़ते हैं
ब्लू स्टार ऑपरेशन पर पूछे गए सवाल पर कहा कि उस समय की परिस्थितियों में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जो फैसला लिया, वह देशहित में था। नेताओं को फैसले लेने पड़ते हैं। आप इसे गलती नहीं कह सकते। 5-PDA की लड़ाई जारी रहेगी
समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, गरीब और महिलाओं की आवाज हमेशा उठाती रही है। आगे भी यह लड़ाई जारी रखेगी। किसी भी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, गरीब, महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के भारत आगमन और महिला पत्रकारों को प्रेसवार्ता से दूर रखने के मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ट्वीट का समर्थन करते हुए डिंपल यादव ने बीजेपी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “बीजेपी पहले तालिबान को महिला विरोधी और जुल्म करने वाला बताती थी, लेकिन अब उन्हीं लोगों को बुलाकर सम्मान दे रही है। साथ ही, महिला पत्रकारों को प्रेसवार्ता से दूर रखना बेहद निंदनीय है। बीजेपी को इस पर सफाई देनी चाहिए। ……………………….
ये खबर भी पढ़ें… अखिलेश बोले- हमारे CM नासमझ, झूठ बोलते हैं, फिल्म जैसे भाजपा एक साइड विलेन रखती है; खुद सामने नहीं आती सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में कहा- सीएम सफेद टेबल पर बैठकर काला झूठ बोलते हैं। वह तो कुछ भी बोल देते हैं। नासमझ हैं, उन्हें कुछ पता ही नहीं है। फिल्म की तरह भाजपा एक साइड विलेन रखती है, खुद सामने नहीं आती। आरक्षण छीन रही है, बाजार को विदेशी कंपनियों के हवाले कर रही है और मुंह से स्वदेशी की बात करती है, लेकिन मन से विदेशी है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *