सोनीपत नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं को लेकर 1 जनवरी 2026 को तीन अधिकारियों को सस्पेंड किए जाने के बाद बाद अब नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर हरदीप सिंह पर चार्जशीट लगाने का फैसला किया गया है। बता दें कि, नगर निगम की प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ियां करने के मामले को लेकर डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर समेत 7 लोगों को चार्जशीट और 3 कर्मचारियों को सस्पेंड़ किया जा चुका है। जिसमें से तत्कालीन जेई नवरतन को तीन दिन पहले बहाल किया गया। विभाग ने डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर हरदीप सिंह के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के तहत चार्जशीट जारी करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद नगर निगम सोनीपत में हलचल तेज हो गई है और पूरे मामले पर प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकार की ओर से यह कदम नगर निगम में लंबित जांच रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि मामले में अनियमितताओं को लेकर सरकार सख्त रुख अपनाने के मूड में है। सरकार का बड़ा फैसला शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने स्पष्ट किया है कि विचार-विमर्श के बाद हरदीप सिंह, डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर, नगर निगम सोनीपत के खिलाफ नियम-7 के तहत चार्जशीट जारी करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्रवाई विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है। वहीं इससे पहले मुख्यालय ने जेडटीओ, एसडीओ अभिषेक और तत्कालीन जेई नवरत्न को निलंबित किया जा चुका है। 7 दिन में ड्राफ्ट चार्जशीट भेजने के निर्देश विभाग ने डायरेक्टर जनरल, अर्बन लोकल बॉडीज, पंचकूला को निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी से नियम-7 के तहत ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार करवाकर सभी जरूरी दस्तावेजों सहित 7 दिनों के भीतर सरकार को भेजा जाए। इस प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए विशेष तौर पर कहा गया है। नगर निगम सोनीपत से जुड़ी जांच रिपोर्ट बनी आधार यह कार्रवाई नगर निगम सोनीपत के PIDs (प्रारंभिक जांच) से संबंधित रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है। इससे पहले नगर निगम सोनीपत के कमिश्नर द्वारा इस मामले में रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया। इस पूरे मामले में नगर निगम सोनीपत के कमिश्नर को भी पत्र की प्रति भेजी गई है, ताकि वह आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर सकें। यह पत्र उनके पूर्व में भेजे गए मेमो के संदर्भ में जारी किया गया है। क्या था पूरा मामला जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई कमेटी ने तय समय सीमा में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी तो उसके बाद रिपोर्ट में सामने आई। अनियमितताओं के आधार पर मुख्यालय के आदेश पर चेकर सुनील हुड्डा, निशा, सोनू को चार्ज शीट किया जा चुका है। जेडटीओ और एसडीओ अभिषेक निलंबित चल रहे हैं। वहीं तीन दिन पहले जांच के दौरान विभाग द्वारा तत्कालीन जेई नवरत्न को बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही एसडीओ मनजीत और सेक्रेटरी पवित्र गुलिया और मुख्य एडमिन अधिकारी हरदीप सिंह को चार्जशीट किया जा चुका है। नगर निगम में 10 अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। चार्जशीट हुए अधिकारी को दी गई जेडटीओ की जिम्मेदारी जहां नगर निगम में गड़बड़झाला करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है तो ऐसे पवित्र गुलिया को भी पहले चार्जशीट किया जा चुका है। बावजूद इसके उन्हें ही नगर निगम में जेडटीओ जिम्मेदारी देकर काम करवाया जा रहा है। जबकि जेडटीओ की पोस्ट पर सुनीता कार्यरत है। जिसमें प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए जिम्मेदारी 8 मेकर,4 चेकर और एक जेडटीओ व एडमिन होता है।अलग-अलग लोगों द्वारा प्रॉपर्टी आईडी के कार्य की जांच करने के बाद फाइनल जांच का काम एडमिन को करना होता है। एडमिन के तौर पर नगर निगम कमिश्नर होता है। लेकिन सोनीपत नगर निगम कमिश्नर द्वारा डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर हरदीप सिंह को एडमिन के साथ-साथ अतिरिक्त चेकर की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके कार्य में भी खामियां मिलने के चलते उन्हें चार्जशीट किया गया है।