यूपी विधानमंडल में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सपा MLC आशुतोष सिन्हा पर भड़क गए। उन्होंने कहा- सभापति महोदय, इतनी गलती नहीं है। इनके नेता का यही कल्चर है। सिर्फ केवल बिल्डिंग से अस्पताल नहीं चलता। जो इन्होंने कुकर्म किए हैं। कुकर्म इसलिए कह रहा हूं क्योंकि अगर ये अस्पताल बनाते तो ठेका चाचा और भतीजे को देते। बिल्डिंग बनाकर लूटने का काम किया गया उन्होंने पड़वा की कहानी भी सुनाई। कहा- हमारे गांव में भैंस का पड़वा मर जाता है, तो धोखा (पुतला) बनाकर उससे दूध निकाला जाता है। लेकिन ये लोग गाय का बच्चा भैंस के सामने लगा देते हैं और दूध निकालने का प्रयास करते हैं। दरअसल, सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि कन्नौज में मेडिकल कॉलेज उठाया था। कहा था कि 2016 में अस्पताल बना लेकिन अब चालू नहीं हुआ। सरकार ऐसा दोहरा व्यवहार क्यों कर रही है। इधर, विधानसभा में प्रश्नकाल चल रहा है। भाजपा के 100 से कम विधायक पहुंचे हैं। चित्रकूट के सपा विधायक अनिल प्रधान ने किसान पर शायरी पढ़ी। कर्ज के बोझ और बेरुखी को सहता है। अन्नदाता होकर भी भूखा सोता है। मेहनत की लकीरें माथे पर गहरी हैं, लेकिन उसकी मेहनत से दुनिया अनसुनी है। इस पर स्पीकर सतीश महाना बोल पड़े, आज कल सबको शायरी का शौक चढ़ गया है। सीएम योगी विधानसभा में बोलेंगे। बुधवार को 9 लाख 12 हजार करोड़ का बजट पेश हुआ। यह यूपी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसमें युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। किसानों को सब्सिडी का सहारा दिया गया है। अकेले महिलाओं से जुड़ी योजनाओं पर 18 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। छात्राओं के लिए प्रदेश में 12 नए आईटीआई खोले जाएंगे। बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…