लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, उनके हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद एहतियातन अमौसी हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई। डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो दिन के कौशांबी दौरे पर रवाना होने वाले थे। उन्हें बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करना था। उनके हेलीकॉप्टर ने लामार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरी थी। रास्ते में धुआं उठने की वजह से अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खबर अपडेट की जा रही है…