डीसी और विधायक अशोक पप्पी ने स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया दौरा

लुधियाना| सूफियां चौक के नजदीक तैयार किया गया स्कूल ऑफ एमिनेंस अब अपनी अंतिम तैयारियों में है। इस संबंध में विधायक अशोक पराशर पप्पी ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के साथ मिलकर स्कूल का दौरा किया और अंतिम तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस दौरान स्कूल के ढांचागत कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए कक्षाओं, स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और खेल मैदान सहित सभी सुविधाओं की विस्तार से जांच की गई। यह स्कूल 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जहां उन्हें आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि यह स्कूल पूरे क्षेत्र में सबसे बेहतरीन शिक्षा संस्थान बनेगा और खासकर गरीब परिवारों के बच्चों के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जहां वे पढ़-लिखकर अपने सपनों को साकार करते हुए उच्च पदों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही स्कूल ऑफ एमिनेंस का औपचारिक उद्घाटन कर इसे स्टूडेंट्स को समर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *