डॉ.हेल्म्सटेटर की बुक से पढ़ें सोच का जादू:मैं बूढ़ा हो गया, यह सोच बदलें; छोटे काम पूरे करके खुद की तारीफ करें

आप क्या चाहते हैं व उसे कैसे हासिल करें? दरअसल हमारा दिमाग रोज हजारों बार खुद से बात करता है। यदि ये बातें नकारात्मक हों तो मुश्किलें आती हैं। खासकर बुजुर्ग अक्सर सोचते हैं कि अब कुछ नहीं हो सकता। इस सोच को बदलें, छोटे काम पूरे करके खुद की तारीफ करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अकेलापन कम महसूस होगा। आपके मन में नकारात्मक बातें आएं तो ये 3 काम करें, आत्मविश्वास बढ़ेगा और खुशी मिलेगी नकारात्मक बातों को तुरंत रोकें जब भी मन में ‘मैं बूढ़ा हो गया’ जैसी बातें आएं तो तुरंत रोकें। उनकी जगह पॉजिटिव वाक्य बोलें-‘मैं अभी भी सीख सकता हूं’। रोजाना 10 बार यह अभ्यास करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सफलता की कल्पना करें रोज सुबह 5 मिनट आंखें बंद करके सोचें कि आप क्या चाहते हैं-परिवार के साथ घूमना, नया हुनर सीखना या पोते-पोतियों को कुछ सिखाना। इसे इतना साफ देखें जैसे वह सच हो चुका है। छोटे लक्ष्य बनाएं और खुशी मनाएं सप्ताह में एक छोटा काम चुनें। जैसे रोज 10 मिनट वॉक करना या एक पुरानी किताब पढ़ना। जब पूरा हो जाए तो खुद को तारीफ दें-‘मैंने अच्छा किया’। यह आदत बन जाएगी तो आप खुश रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *