हरियाणा में साल 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों में भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा के साथ फोटो वायरल होने पर इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सफाई दी। इसी दौरान अभय ने हिसार से कांग्रेस सांसद जय प्रकाश जेपी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वो अब हुड्डा का डोम है, जो कभी हमारा पालतू होता था। अभय चौटाला के बयान पर अब जेपी ने भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं सदन का सत्र खत्म होने पर 3 अप्रैल को इसके सारे वीडियो जनता के सामने लाऊंगा। मैंने इसके कई वीडियो क्लिप देखे हैं। इसे जनता की अदालत में खड़ा कर जवाब दूंगा। इससे पहले आज ही अभय चौटाला ने कहा था कि ‘धर्मेंद्र हुड्डा पहले कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI में भी रहा है। मेरी पार्टी में तो बाद में आया। पहले कांग्रेस में था और दीपेंद्र हुड्डा के साथ उसकी बहुत सी फोटो हैं।’ बता दें कि रोहतक में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के केस में भगोड़ा घोषित धर्मेंद्र अमेरिका में बैठा है। पिछले एक हफ्ते में वो तीन बार सोशल मीडिया पर लाइव होकर कांग्रेस खासकर भूपेंद्र हुड्डा और भाजपा पर निशाना साध चुका है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें अभय चौटाला धर्मेंद्र के पीछे बाइक पर बैठे हैं। जेपी ने इसी को लेकर कटाक्ष किया था। जानिए अभय चौटाला ने क्या-क्या कहा… कांग्रेस सांसद जेपी ने दिया ये जवाब… जानिए कौन है सांसद जयप्रकाश जयप्रकाश देश के पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के करीबी रहे हैं और 1986 से चौटाला परिवार से जुड़े। 1989 में जनता दल की टिकट पर पहली बार हिसार से सांसद बने। वे ग्रीन ब्रिगेड का हिस्सा भी रहे हैं। 1996 में हिसार से हरियाणा विकास पार्टी से सांसद बने। दो बार विधायक बने, जिसमें एक बार बरवाला सीट और दूसरी कलायत विधानसभा सीट से। 1999 में कांग्रेस जॉइन की और अब कांग्रेस की टिकट पर 2024 से हिसार से सांसद है। जानिए कौन है धर्मेंद्र हुड्डा हरियाणा में साल 2016 में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाई गई। इस केस में 60 आरोपी बनाए गए थे। पिछले दिनों CBI कोर्ट ने 56 लोगों को बरी कर दिया है। 3 की मौत हो चुकी जबकि देश छोड़कर अमेरिका भागे धमेंद्र हुड्डा को भगोड़ा घोषित किया। कोर्ट का फैसला आने के बाद धर्मेंदर फेसबुक पर लाइव आया। इस दौरान उसने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर भी आरोप लगाए हैं। जिसमें कहा कि कांग्रेस के नेता के पेट्रोल पंप से ही पेट्रोल लाया गया था, जिससे कैप्टन के घर आ लगाई गई। अब जानिए लाइव के दौरान धर्मेंद्र हुड्डा ने क्या कहा था…