तरनतारन की शादी में दूल्हे ने दुल्हन पर उड़ाए 3-लाख:करोड़ों की उड़ी अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

पंजाब के तरन तारन जिले के पट्टी क्षेत्र में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। शादी समारोह में उस समय माहौल पूरी तरह बदल गया, जब दूल्हे ने अपनी दुल्हन पर नोटों की बरसात कर दी। शादी में मौजूद लोगों ने इस पल का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा दुल्हन के ऊपर नोट उड़ा रहा है। आसपास मौजूद मेहमान भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। कई लोगों ने इसे शाही अंदाज बताया, तो कुछ ने इसे फिजूलखर्ची करार दिया। सोशल मीडिया पर तो यहां तक चर्चा शुरू हो गई कि शादी में करोड़ों रुपय उड़ा दिए गए। हालांकि, इस वायरल वीडियो के बाद DJ संचालक ने सामने आकर सच्चाई बताई। DJ वाले के मुताबिक शादी में करोड़ों नहीं, बल्कि करीब 3 लाख रुपय ही उड़ाए गए थे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर नोट 10-10 रुपय के थे। 10 रुपय की गड्डियां ज्यादा संख्या में होने के कारण रकम देखने में बहुत अधिक लग रही थी। बताया जा रहा है कि यह सब शादी के जश्न का हिस्सा था और परिवार की ओर से खुशी जाहिर करने का तरीका था। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे अनोखा अंदाज कह रहे हैं, तो कुछ इसे दिखावा मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *