तरनतारन में पाकिस्तान से हथियार मंगाते 3 युवक गिरफ्तार:पिस्तौल बरामद, ड्रोन के जरिये मंगाए; BSF और पुलिस ने की कार्रवाई

तरनतारन जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा एजेंसियों को ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी रोकने में बड़ी सफलता मिली है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने खेमकरण हल्का के गांव मारी मेघा के खेतों से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ये युवक पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये भेजी गई पिस्तौल लेने के लिए खेतों में पहुंचे थे। सुरक्षा एजेंसियों को इस गतिविधि के बारे में पहले ही सूचना मिल गई थी। सूचना के आधार पर खालरा थाने की पुलिस और BSF ने इलाके में नाकाबंदी कर दी थी। तलाशी अभियान के दौरान, गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से एक पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने केस दर्ज किया पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनके मंसूबों का पता लगाना है। गौरतलब है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन की बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *