तरनतारन में सेंसस 2027 की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू:30 अप्रैल से लोग कर सकेंगे सेल्फ-एन्यूमरेशन, डिप्टी कमिश्नर ने की सहयोग की अपील

तरनतारन जिले में सेंसस 2027 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला डिप्टी कमिश्नर राहुल की अध्यक्षता में शुरू हुई। इस कार्यशाला में सेंसस विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर स्वदेश प्रताप सिंह और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-2 ओमवीर ने प्रशिक्षण प्रदान किया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह जनगणना पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से होगी। उन्होंने जानकारी दी कि इस जनगणना में पहली बार ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन’ की सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत, कोई भी नागरिक 30 अप्रैल से 14 मई 2026 तक अपने घर की गिनती स्वयं कर सकेगा। जनगणना में सहयोग करने की अपील इसके बाद, जनगणना का पहला चरण 15 मई से 13 जून 2026 तक हाउस लिस्टिंग के रूप में शुरू होगा। इस दौरान एन्यूमरेटर घर-घर जाकर लोगों की हाउस लिस्टिंग करेंगे और नागरिकों से 33 प्रकार के प्रश्न पूछेंगे।डिप्टी कमिश्नर ने जिले के सभी नागरिकों से सरकार द्वारा करवाई जा रही इस जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करने की अपील की। कई अधिकारी रहे मौजूद कार्यशाला में एसडीएम तरनतारन डॉ. करणवीर सिंह, एसडीएम पट्टी सिमरनजीत सिंह, एसडीएम खडूर साहिब संजीव शर्मा, डिप्टी इकोनॉमिक एंड स्टैटिस्टिकल एडवाइजर डॉ. अमनदीप सिंह, सभी तहसीलदार, नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारी, संबंधित चार्ज ऑफिसर के क्लर्क और टेक्निकल असिस्टेंट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *