अध्यात्म और आस्था की नगरी धर्मशाला में 25 मार्च को विशेष रौनक रहेगी। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा मुख्य तिब्बती मंदिर (चुगलाखंग) में आयोजित होने वाले एक विशेष ‘दीर्घायु प्रार्थना समारोह’ में शामिल होंगे। यह आयोजन उ-त्सांग चोलखा, दोखम जाचुका एसोसिएशन और किदोंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से उनकी लंबी आयु की कामना के लिए किया जा रहा है। प्रशासन-आयोजकों ने समारोह की तैयारियां की पूरी समारोह के लिए प्रशासन-आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दलाई लामा के कार्यक्रम के अनुसार, यह आयोजन सभी के लिए खुला है, लेकिन मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि धर्मशाला में होने वाली सभी शिक्षाओं और प्रार्थना सभाओं के लिए श्रद्धालुओं को पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया मुख्य मंदिर के प्रांगण में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। श्रद्धालुओं को ध्यान रखना होगा कि पंजीकरण की प्रक्रिया आयोजन से एक दिन पूर्व ही समाप्त हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए मात्र 10 रुपये का मामूली शुल्क सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट, भारतीय वीजा और ‘सी’ फॉर्म की प्रतियां लाना अनिवार्य है। वहीं भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड की कॉपी जमा करना आवश्यक होगा।पंजीकरण के लिए मात्र 10 रुपये का मामूली शुल्क लिया जाएगा। यह उल्लेखनीय है कि दलाई लामा अपनी शिक्षाओं या प्रवचनों के लिए कभी कोई शुल्क नहीं लेते हैं। जहां कहीं भी टिकट प्रणाली लागू होती है, वहां भी आयोजकों को केवल कार्यक्रम का खर्च निकालने के लिए न्यूनतम राशि रखने के निर्देश दिए जाते हैं।