जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर राघोपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी ने राघोपुर से चंचल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। चंचल सिंह का मुकाबला सीधे तौर पर तेजस्वी यादव से होगा। मंगलवार को जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सिंबल दिया है। इसके साथ ही PK के स्वयं चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगभग विराम लग गया है। प्रशांत किशोर के रोहतास की करगहर या राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी, मगर अब दोनों ही सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। कौन हैं चंचल सिंह चंचल सिंह (37) राजपूत समाज से आते हैं। वे 2014 से 2023 तक जेडीयू व्यापारिक प्रकोष्ठ (व्यवसायिक प्रकोष्ठ) के प्रदेश महासचिव रहे हैं। होटल और रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। साथ ही जेडीयू की अधिकार रैली के भी संयोजक रहे हैं। इसके अलावा नमामी गंगे प्रोजेक्ट के कॉन्ट्रेक्टर रहते हुए सोनपुर घाट और सिमरिया घाट का निर्माण कराया है। साथ ही विदुपुर के मयाराम पथरिया में मार्केट कॉम्प्लेक्स और हाजीपुर शहर में 4–5 बहुमंजिला इमारतों का निर्माण करवाया है। बताया जाता है कि चंचल सिंह नई दिल्ली में भी होटल का व्यवसाय करते हैं। अब तक अब तक 117 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान बिहार चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने सोमवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें 65 कैंडिडेट्स के नाम हैं। तेजस्वी पर 9वीं फेल का आरोप लगाने वाले प्रशांत किशोर ने अपनी दूसरी लिस्ट में 5वीं पास को भी टिकट दिया है। कुशेश्वरस्थान से शत्रुघ्न पासवान सिर्फ साक्षर हैं। वो पहले भाजपा में थे फिर राजद में रहे अब जनसुराज के साथ आ गए हैं। इसके साथ ही 65 कैंडिडेट्स की लिस्ट में 10वीं पास 2 , 12वीं पास 6 , 7 वकील, 9 डॉक्टर और 4 इंजीनियर भी शामिल हैं। दूसरी सूची में 20 रिजर्व सीट हैं, जबकि 45 जनरल हैं। लिस्ट में SC-19, ST-1 और 14 मुस्लिम कैंडिडेट्स को उतारा गया है। 45 सामान्य सीटों में 34 मुस्लिम, EBC और OBC को उतारा गया है। इनमें सवर्णों को 11 सीटें दी गई हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम अभयकांत झा का है, जिसे पार्टी ने टिकट दिया है। 74 साल के अभयकांत झा ने भागलपुर दंगे में मुस्लिमों के पक्ष में केस लड़ा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने उनका परिचय कराते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि समाज के हर वर्ग से अच्छे लोगों को चुनकर ही पार्टी 243 कैंडिडेट की लिस्ट तैयार कर रही है। 65 कैंडिडेट की पूरी लिस्ट.. PK की लिस्ट का जातीय गणित समझिए टिकट में अति पिछड़ा समाज की एक तिहाई भागीदारीः PK प्रशांत किशोर ने कहा, ‘हमने जो वादा किया था कि जिसकी जितनी संख्या है, उसको उतनी भागीदारी दी जाएगी। हमने कहा था समाज से अच्छे लोगों को चुनकर लाएंगे। जब 243 नामों की घोषणा हो जाएगी तो शायद ही कोई समाज बचेगा, जिसके लोग को टिकट नहीं मिला हो। ‘हमने तय किया है कि 70 अति पिछड़ा समाज के लोग चुनाव लड़ेंगे। अगर उनके पास साधन नहीं होगा तो पार्टी साधन जुटाएगी। उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी।’ दोनों लिस्ट मिलाकर 116 सीट पर कैंडिडेट्स की घोषणा हो गई है, इनमें 25 रिजर्व हैं। आरक्षित सीटें 25 कर रहे हैं। बच गई 91 सीट, इनमें 31 में अति पिछड़ा समाज को भागीदारी दी गई है। जनसुराज की पहली लिस्ट में 51 कैंडिडेट्स इससे पहले 9 अक्टूबर को पीके ने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें डॉक्टर से लेकर किन्नर तक शामिल हैं। वहीं, टिकट नहीं मिलने पर कुछ नेताओं ने हंगामा भी किया था। जनसुराज ने समस्तीपुर की मोरवा विधानसभा से कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह की बेटी लता सिंह को अस्थावां से टिकट मिला है। जनसुराज ने गोपालगंज से प्रीति किन्नर को भी उतारा है। इसके अलावा गणितज्ञ केसी सिन्हा को पटना के कुम्हरार, पटना हाईकोर्ट के वकील वाई वी गिरी को सारण के मांझी से उम्मीदवार बनाया गया है। जनसुराज के जातीय समीकरण की बात करें तो सबसे ज्यादा EBC से 17 कैंडिडेट उतारे हैं। SC/ST से 7 और OBC से 11, अल्पसंख्यक 6 और सामान्य वर्ग से 7 लोगों को टिकट दिया है। जनसुराज के कैंडिडेट्स का जातीय समीकरण जानिए ———– ये भी पढ़ें… बिहार चुनाव, भाजपा की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी:विधानसभा अध्यक्ष-मंत्री समेत 10 विधायकों के टिकट काटे, 46 रिपीट; दोनों डिप्टी CM समेत 13 मंत्री लड़ेंगे बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा गया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है। पूरी खबर पढ़िए