चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में झाड़ियों में मिले कंकाल की पहचान हो गई। घरवालों ने कहा- बेटी का मर्डर किया गया है। वह 11 फरवरी से लापता थी, लेकिन पुलिस उसे ढूंढने के बजाय परिजनों को यह कहकर टालती रही कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से गई होगी। परिजनों ने कहा कि वह 11 फरवरी की सुबह यह कहकर घर से निकली थी कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगी, लेकिन वह नहीं लौटी। इसके बाद सीधा उसका कंकाल मिला है। सोशल मीडिया पर कंकाल मिलने का वीडियो देखा और खुद ही इंडस्ट्रियल एरिया थाने पहुंच गए। पुलिस जीएमएसएच-16 की मॉर्चरी ले गई, जहां अंगूठी और मौके से मिले कपड़ों के आधार पर पहचान की गई। मृतका का नाम आरती (21) है, जो बापूधाम की रहने वाली थी। हालांकि मृतका का कंकाल अभी तक उसके परिजनों को नहीं सौंपा गया है। वहीं परिजन अब मर्डर की FIR दर्ज करवाने पर अड़े हुए हैं। 5 पॉइंट में जानिए पूरा मामला… थाना प्रभारी बोले- जांच कर रहे मामले में इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम ने बताया कि मामले में जांच के लिए सीएफएसएल रिपोर्ट भेजी गई है, वहां से रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। **************** ये खबर भी पढ़ें:
चंडीगढ़ में महिला का कंकाल मिला: निगमकर्मी ने घास काटते समय खोपड़ी देखी, पास में चप्पल पड़ी थी; हाथ-पैर गल चुके चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक महिला का कंकाल मिला है। इसे घास काटते समय नगर निगम के माली ने इसकी खोपड़ी देखी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)