थ्रेसर से कटकर टुकड़े-टुकड़े हुआ युवक:सिरसा में पैर लटकाकर मशीन पर बैठा, चेन ने अंदर खींच लिया; भूसे के ढेर से निकला कटा पैर

हरियाणा के सिरसा में युवक के थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी बॉडी के कई टुकड़े हो गए। कुछ बॉडी पार्ट्स तो मशीन में ही फंसे रह गए। एक हाथ और पैर भूसे के ढेर में मिला। युवक खेत में थ्रेसिंग मशीन में सरसों निकाल रहा था। इसी दौरान उसका पैर चेन में फंस गया। चंद सेकेंड में मशीन ने उसे अंदर खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अनिल मशीन के ब्लेड्स के बीच फंस गया। आसपास के लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर मशीन बंद की, मगर जब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। वहीं अनिल के पिता की करीब 20 साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… मां पलवल में गन्ना मिल में नौकरी करतीं अनिल अपने बड़े भाई के साथ सादेवाला गांव में रहता था, जबकि उसकी मां पलवल की एक गन्ना मिल में नौकरी करती हैं। परिवार मूल रूप से फतेहाबाद जिले के धोलू गांव का निवासी है और पिछले 27 सालों से सादेवाला गांव में रह रहा था। करीब 20 साल पहले एक सड़क हादसे में उसके पिता सुरेंद्र की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *