रेवाड़ी बाल भवन में निकाय मंत्री विपुल गोयल ने ग्रीवेंस मीटिंग की अध्यक्षता की। धारूहेड़ा निवासी दंपती के प्रॉपर्टी विवाद की सुनवाई करते हुए कहा कि हमने आपकी प्रॉपर्टी आईडी रद्द कर अपना काम कर दिया। प्रॉपर्टी किसकी यह है यह विवाद आप अपने घर में बैठकर सुलझाओ। घर नहीं सुलझा सकते तो कोर्ट जाओ। हम कोर्ट नहीं है। यहां लोगों की छोटी-मोटी समस्याएं सुझलाते हैं। आप लोग बार-बार यहां आकर लोगों का समय बर्बाद मत किया करो। इस दौरान मंत्री के सामने दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पहले प्रॉपर्टी स्टेट्स बदलने का लगाया था आरोप ग्रीवेंस मीटिंग में सुनवाई के लिए 13 शिकायतें रखी गई। फरीयाद नंबर छह धारूहेड़ा निवासी डॉ. राज सैनी की थी। जिसमें अपने पति डॉ. प्रकाश सैनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री ने कहा कि आपकी प्रॉपर्टी आईडी रद्द हो गई। हमारा यही काम था, जो हमने कर दिया। प्रॉपर्टी किसकी यह आपका पारिवारिक विवाद है। आप इसे अपने घर में बैठकर सुलझाओ। घर बैठकर नहीं सुलझा सकते तो कोर्ट चले जाओ। हम यहां लोगों की छोटी-मोटी समस्याएं सुलझाते हैं। बार-बार यहां आकर लोगों का समय यूं बर्बाद मत किया करो। हम कोई कोर्ट नहीं है। 13 फरवरी की बैठक में राज सैनी ने अपने पति पर कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की एग्रीकल्चर आईडी बनवाकर सौदा करने का आरोप लगाते हुए उसे रद्द करने और केस दर्ज करन की मांग की थी। 15 दिन में निपटाएं मामला शहादत नगर निवासी भतेरी देवी ने राजस्व रिकार्ड में अपनी प्रॉपर्टी किसी दूसरे के नाम दिखाने का आरोप लगाया। जिस पर सुनवाई करते हुए मत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को 15 दिन में मामला निपटाने के आदेश दिए। संतोष देवी ने सेक्टर-4 में उनका प्लाट है। जिसमें उसका नक्शा पास नहीं किया जा रहा। मंत्री ने इस मामले की 7 अप्रैल को कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए। पिता बोले- मर्डर को सुसाइड दिखाया संगवाड़ी गांव निवासी जगराम ने कहा कि 4 फरवरी को उसके बेटे की डेडबॉडी पेड़ पर लटकती मिली थी। उसका बेटा संज्जू, नीरज और नीतू के साथ घर से गया था। जिन्होंने उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। अब पुलिस को शिकायत करने पर आरोपी उसे भी मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर मर्डर के केस को आत्महत्या में बदलने का आरोप लगाया। जिस पर मंत्री ने एसपी को सीआईए से मामले की जांच करवाने के आदेश दिए।