दरभंगा के गेहूंआ नदी में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। दोस्तों के साथ नदी किनारे खेलने गया था। 2 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान अनुराग कुमार(8) के तौर पर हुई है। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के भुभौल गांव की है। चाचा अनिल कुमार पासवान ने बताया , ‘मेरा भतीजा गांव के बच्चों के साथ खेलने के लिए गया था। खेलने के बाद नदी में स्नान करने लगा। गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथ गए बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जानकारी मिलते ही भागे-भागे हमलोग भी पहुंचे। 2 घंटे वो बाद मिला। तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल लेकर गए, कोई फायदा नहीं परिजन अमरजीत पासवान ने बताया, ‘हमारा घर नदी किनारे है। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया कि अनुराग डूब गया, अनुराग डूब गया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। हमलोगों ने तुरंत खोज शुरू की। करीब दो घंटे बाद मिला। अपने स्तर से बचाने की काफी कोशिश कि, लेकिन फायदा नहीं। अस्पताल भी लेकर गए थे।’ जांच में जुटी पुलिस हादसे की सूचना जमालपुर पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया है। परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।