वैशाली में एक दरोगा ने किराए के कमरे में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों को मौके पर बुला लिया गया है। मृतक की पहचान कौशल कुमार के रूप में हुई है। कौशल 2019 बैच के दरोगा थे। जानकारी के मुताबिक, उन्हें महज 15 दिन पहले ही जढुआ ओपी का प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले वे विदुपुर थाना में तैनात थे। हालांकि, दरोगा ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल दरोगा की मौत के बाद SP विक्रम सिहाग, SDPO सुबोध कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के जढुआ ओपी इलाके की है। गेट अंदर से बंदकर खुद को मारी गोली एसपी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि जढुआ ओपी प्रभारी, 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया गया कि उन्होंने किराए के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खुद को गोली मार ली थी। प्रारंभिक जांच में मामला निजी कारणों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्हें फरवरी में ओपी अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वे बिदुपुर थाने में तैनात थे। परिवार को सूचना दे दी गई है, जबकि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस टीम घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक जाने में जुटी है। FSl की टीम द्वारा जुटाए गए सबूतों की भी जांच की जा रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर एंगल से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है… —————————- ये खबर भी पढ़ें… सुपौल में बाथरूम में फंदे में लटकी मिली महिला कॉन्स्टेबल:भाई बोला- सुसाइड नोट में लिखा, ट्रेनिंग छोड़कर नहीं जाना चाहती, ईद पर लगी थी ड्यूटी करीब 15 दिन पहले सुपौल में एक महिला कॉन्स्टेबल का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला था। किशनपुर ब्लॉक परिसर स्थित सभा भवन के एक बाथरूम से बॉडी बरामद की गई, जो उस समय इस्तेमाल में नहीं था। महिला सिपाही की मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम, कोसी रेंज के DIG आशीष समेत जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूरी खबर पढ़ें