दसूहा में महिला ड्रग तस्कर अरेस्ट:हिमाचल-पंजाब में करती सप्लाई, सड़क पर कर रही थी इंतजार, तलाशी में हेरोइन बरामद

होशियारपुर जिले में टांडा पुलिस ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब में हेरोइन की सप्लाई करने वाली एक महिला तस्कर को 100 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। एसएसपी संदीप कुमार मलिक और डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा के निर्देश पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की देखरेख में मुख्य सिपाही जसप्रीत सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने गश्त के दौरान फोकल प्वाइंट ढडियाला के पास महिला को काबू किया। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के मीलमा तमोटा (इंदौरा) निवासी कल्पना पत्नी मलकीत सिंह के रूप में हुई है। पहले से दर्ज हैं 7 केस थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य सिपाही जसप्रीत सिंह जब गश्त करते हुए फोकल प्वाइंट ढडियाला पहुंचे, तो उन्होंने उक्त महिला को सड़क पर किसी का इंतजार करते देखा। पुलिस पार्टी को देखकर महिला भागने लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में नशे के 5 और पंजाब में 2 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपी का कोर्ट से रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी, ताकि नशे की सप्लाई लाइन का पता लगाया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *