दावा- लुधियाना AAP विधायक के PA ने शराब चुराई:शादी से बोतलें उठा कार में रखीं; VIDEO वायरल हुआ तो बोले- ड्राइवर ने उठाईं थी

पंजाब के लुधियाना में MLA के PA पर शादी समारोह के बीच में शराब की बोतलें चुराने का आरोप लगा। दावा किया गया कि शादी के रिसॉर्ट से उन्होंने शराब की बोतलें उठाकर अपनी कार की डिक्की में रख ली, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शराब की बोतल उठाकर लाने वाला रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार का पीए है। यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक हाकम सिंह ठेकेदार का पीए सामने आया। उसने कहा कि शराब की बोतल उठाकर लाने वाला वो नहीं है बल्कि ड्राइवर है। पीए का कहना है कि वो वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वीडियो में कुछ लोग शराब की बोतल लेकर आने वाले को पीट भी रहे हैं। हालांकि, मान चंदन नामक आईडी से शेयर हुई इस वीडियो की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है। पहले जानिए वायरल वीडियो में क्या दिख रहा जगराओं में एक शादी समारोह में आए थे विधायक PA कमल ने कहा- छवि खराब करने की साजिश जब इस मामले में विधायक के पीए कमल से बात की उन्होंने अपना पक्ष रखा। कमल ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा वीडियो में पिट रहा शख्स मैं नहीं हूं। मैं तो उस दिन उस शादी में गया ही नहीं था। यह वीडियो 12 दिन पुराना है। घटना ड्राइवर जस्सा के साथ हुई थी जिसका विवाद सुलझ चुका था। ड्राइवर और विधायक साहब से लोगों ने इस गलती के लिए माफी भी मांग ली थी। उन्होंने कहा कि, अब एक शरारती तत्व ने मेरा और विधायक साहब का नाम खराब करने के लिए इस वीडियो को गलत कैप्शन के साथ दोबारा वायरल किया है। उन्होंने कहा मैं वीडियो फैलाने वाले इस व्यक्ति (मान चंदन) और इसमें शामिल दूसरों के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दे रहा हूं। मेरी पुलिस प्रशासन से गुजारिश है कि इस वीडियो के सोर्स की जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी की छवि से खिलवाड़ न हो। SSP बोले- राजीनामा हुआ, वीडियो की जांच कर रहे उधर, जागरों के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने कहा कि मामला 10 -12 दिन पुराना है दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था। अब दोनों पक्षों की तरफ से राजीनामा कर लिया गया है। वीडियो वायरल की जानकारी नहीं है, उसकी जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *