दिनदहाड़े क्लिनिक में युवती से रेप की कोशिश:पठानकोट में युवक ने टेबल पर पटका, चेहरे पर काटा, बाल पकड़ खींचा; पुलिस से भी हाथापाई

पठानकोट के सुजानपुर में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक नशे की हालत में क्लिनिक में घुस गया और वहां काम करने वाले युवती के साथ बदसलूकी की। युवक ने अंदर जाते ही युवती से कहा- मेरी आंखों में देख, कुछ नजर आ रहा क्या। इस पर जब युवती ने मना किया तो उसने उसे टेबल पर पटक दिया। युवती ने कहा कि इस दौरान उसे मारपीट की और चेहरे पर काट दिया। इसी बीच वहां पर डॉक्टर आया और उन्होंने बीच बचाव किया इससे उसने डॉक्टर को भी धक्का मार दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। उसने बाहर निकले ही एक स्कूल बस पर शीश तोड़ दिया। इसके ठीक 10 मिनट के बाद आरोपी दोबारा से क्लिनिक में पहुंचा और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। इसके बाद वह बाल पकड़कर खींचते हुए बाहर निकाल लगाया। फिर सड़क पर जमकर हंगामा किया। इसी बीच डॉक्टर ने पुलिस को बुला दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी बीच बचाव किया, तो आरोपी ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई कर दी और मौके से भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसे एक घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। युवती ने ये 3 बड़ी बातें बताईं… क्लिनिक डॉक्टर ने ये बातें बताईं… आरोपी गिरफ्तार कर लिया- थाना प्रभारी थाना प्रभारी मोहित टाक ने बताया कि पीड़ित युवती (24) सुजानपुर के एक निजी क्लिनिक में काम करती है। दोपहर करीब 2 बजे, सुनील कुमार उर्फ सोनू नाम का व्यक्ति क्लिनिक पर आया और युवती को देखकर भद्दी टिप्पणियां करने लगा। आरोपी कुल्लियां मोहल्ला निवासी सुनील कुमार उर्फ सोनू पर 78, 331(5), 64, 62, 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *