दिल्ली-जयपुर हाइवे पर कार-डंपर टकराए, चार वाहन आपस में भिड़े:रेवाड़ी के बिजनेसमैन बोले, हमें तो बाबा ने बचा लिया, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

रेवाड़ी जिले में संगवाड़ी के पास दिल्ली जयपुर हाइवे पर डंपर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जससे एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही कसौला थाना पुलिस ने स्थिति का संभाला और हाइवे पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया। हादसे में बाल बाल बचे रेवाड़ी के बिजनेसमैन ने कहा कि हमें तो बाबा ने बचा लिया। फ्लाइओवर पर डंपर कार से टकराया रेवाड़ी के कास्थवाड़ा निवासी बिजनेसमैन स्वर्ण गोयल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कसौला चौक के पास एक कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरान संगवाड़ी फ्लाइओवर के पास पीछे चल रहे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार डिवाइडर में टकराकर वापस धारूहेड़ा की तरफ मुड गई।
एक डंपर और एक कार से टकराया स्वर्ण गोयल ने भास्कर एप को हादसे के बाद पीछे आ रही एक गाड़ी डंपर से टकरा गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद रॉग साइड में मुंडी हमारी गाड़ी से टकरा गई। जिससे हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। रेवाड़ी-जयपुर में कारोबार स्वर्ण गोयल ने बताया कि उनका जयपुर और रेवाड़ी में बिजनेस है। वह जयपुर से अपने परिचित के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेवाड़ी आए थे। बुधवार देर शाम पत्नी के साथ कार में कसौला चौक के पास एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद श्याम बाबा की पूजा करने के लिए जाना था। उससे पहले ही हादसा हो गया।
ट्रॉले के पीछे टकराए तीन वाहन स्वर्ण गोयल ने कहा कि हादसे के बाद पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई की। हादसे में फंसे लोगों की मानवीय सहायता के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी समय रहते सुचारू किया। जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनने से बच गई। पुलिस की तरफ से अक्सर ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। राहगीर भी पुलिस के साथ सहायता के लिए आगे आए। किसी को ज्यादा चोंटें नहीं कसौला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। एक्सीडेंट के बाद कुछ समय के लिए जाम लगा था। अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *