दिल्ली पुलिस ने शिमला से 3 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार किए:हिमाचल पुलिस ने कार्रवाई को अवैध बताकर छुड़ाया, धर्मपुर में रोका

दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से तीन युवा कांग्रेस नेताओं को आज सुबह शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी। इस दौरान हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सोलन जिला के धर्मपुर में रोका और गिरफ्तार किए तीनों लड़कों को छुड़ाया। इससे हिमाचल और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने आ गई है। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताया है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को इस गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार- दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की गई। सूत्र बताते हैं कि जिन तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए रोहड़ू पहुंचे हो। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। हिमाचल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं सूत्र बताते है कि दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। हिमाचल पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
सूत्रों के अनुसार- AI समिट में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मेंदली में एक रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस रेस्ट हाउस से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि रेस्ट हाउस किसके नाम से बुक हुए थे। इस खबर को हम अपडेट कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *