दिल्ली में 24 मार्च को CPI(M) की जन आक्रोश रैली:शिमला के सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल, कई मुद्दों पर केंद्र को घेरने की तैयारी

शिमला जिले में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की रामपुर लोकल एरिया कमेटी के सचिव देवकी नंद ने बताया है कि 24 मार्च को दिल्ली में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें रामपुर, निरमंड, किन्नौर, नारकंडा और ननखड़ी क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बता दे कि यह रैली केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जन आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। देवकी नंद ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बनने के बाद से किसान, मजदूर और आम जनता विरोधी नीतियां लगातार लागू की जा रही हैं। रैली में अहम मुद्दे उठाए जाएंगे उन्होंने कहा कि इन नीतियों के कारण आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है, जिससे गरीब और मेहनतकश वर्ग के लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। रैली में कई प्रमुख मुद्दे उठाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर योजना बंद करना सहित कई मुद्दे शामिल इनमें हिमाचल प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बहाल करना, मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लेना, मनरेगा कानून को मजबूत करना, मुक्त व्यापार समझौते रद्द करना, बिजली विधेयक वापस लेना और स्मार्ट मीटर योजना बंद करना शामिल है। केंद्र सरकार पर बनाया जाएगा दबाव इसके अतिरिक्त, किसानों की जमीन की सुरक्षा, भूमिहीन किसानों को पांच बीघा भूमि प्रदान करना, बीज विधेयक रद्द करना, रोजगार सृजन और रसोई गैस के बढ़ते दामों को वापस लेने जैसी मांगें भी की जाएंगी। देवकी नंद ने कहा कि इस रैली के माध्यम से केंद्र सरकार पर जनहित में नीतियां बनाने का दबाव बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *