दिवाली पर राजभवन-विधानसभा तिरंगे की रोशनी से नहाया:लखनऊ में इमारतें पीली लाइटों से जगमगाईं, 1090 चौराहा और बाजार सतरंगी

दीपावली-छठ के मौके पर लखनऊ जगमग हो गया है। राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा की तिरंगे के रंग में भव्य सजावट की गई है। हजरतगंज-जनपथ मार्केट को हेरिटेज लुक देने के लिए इलेक्ट्रिक लालटेन लगाई गई हैं। शहर के प्रमुख चौराहों-बाजारों को पीली इलेक्ट्रिक लाइटों से सजाया गया है। 1090 समेत सभी प्रमुख चौराहों को एक ही पैटर्न में सजाया गया है। सोमनाथ द्वार (कटाई पुल), प्रतिष्ठा चौराहा, समतामूलक चौराहा और सरोजिनी नगर वार्ड के कान्हा उपवन में भी सजावट की गई है। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, अवध चौराहा समेत शहर के विशेष मार्गों पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। इसे देखने के लिए लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। लाइटिंग की 4 तस्वीरें… मुख्यमंत्री आवास के आसपास पेड़ों पर लाइटिंग मुख्यमंत्री आवास और राज भवन के आसपास पेड़ों पर रंग बिरंगी लाइट लगाई गई है। रात में यह नजार सुंदर लग रहा है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि दीपावली के मौके पर शहर में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ सुंदर तरीके से सजाया भी गया है। इसके लिए पूरी नगर निगम की टीम काम कर रही है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वह भी शहर को साफ सुथरा रखने में सहयोग करें। जनपथ-निशातगंज तक मार्केट सजी शहर के प्रमुख बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए हजरतगंज, जनपथ, अमीनाबाद, भूतनाथ, नाका बाजार, निशातगंज सहित सभी प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्रों में भी प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है। इन बाजारों में नई एलईडी लाइट नगर निगम की तरफ से लगाई गई है। पुरानी खराब लाइटों को बदला गया है। खरीदारों को किसी भी प्रकार की प्रकाश संबंधी समस्या न हो। वहीं दीपावली और छठ के मौके पर करीब 25 लाख रुपए के बजट से शहर को सजाया जा रहा है। वार्डों में 5500 लाइट दी गईं दीपावली के मौके पर ही नगर निगम की तरफ से शहर के सभी 110 वार्डों में 5500 लाइट दी गई हैं। इन लाइटों से वार्ड भी जगमग किए जाएंगे। नगर निगम की तरफ से हर वार्ड में 50-50 लाइट की व्यवस्था की गई है। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया- नगर निगम की मार्ग प्रकाश टीम लगातार निगरानी कर रही है। जहां-जहां प्रकाश व्यवस्था में समस्या बताई जा रही है, उसे तत्काल सही कराया जा रहा है। सभी पार्षदों से संवाद बनाकर क्षेत्रवार प्रकाश से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। मेयर बोलीं- दीपावली पर शहर रोशनी से नहाया होगा उन्होंने बताया- प्रतिदिन 1500 से 1600 लाइटों की मरम्मत कर उन्हें सही कराया जा रहा है। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा- दीपावली पर लखनऊ पूरी तरह रोशनी से नहाया हुआ दिखेगा। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सौंदर्य और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा। पूरे चौराहे पर पीली झालर की लाइटिंग की गई है। ————— यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में पूर्व प्रधान और भाइयों का आतंक:15 परिवार दहशत में, ग्रामीण बोले- गुंडा टैक्स न देने पर पीटता है, पुलिस मैनेज है लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पश्चिम गांव में पूर्व ग्राम प्रधान केके सिंह और उसके छह भाइयों से 15 से ज्यादा परिवार दहशत में हैं। केके सिंह इलाके में दुकान लगाने वालों से गुंडा टैक्स मांगता है। विरोध करने वाले दुकानदारों को लाठी डंडों से पीटता है। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *