दीपावली पर स्टाफ को गिफ्ट में दीं 51 कारें:चंडीगढ़ में फार्मा कंपनी के मालिक की पहल, गाड़ियों में SUV-स्कॉर्पियो शामिल

चंडीगढ़ में एक फार्मास्यूटिकल कंपनी ने दीपावली पर अपने स्टाफ को गिफ्ट में कारें दीं। MITS कंपनी ने अपने कुल 51 कर्मचारियों को ये गाड़ियां दीं। ये गाड़ियां रैंक और परफॉर्मेंस के हिसाब से दी गईं। सीनियर पदों पर तैनात कर्मचारियों को SUV भी दी गई। MITS कंपनी के मालिक एमके भाटिया हैं। सालभर अच्छा काम करने वाले स्टाफ को वह दीपावली पर ये गाड़ियां गिफ्ट देते हैं। पिछले साल भी भाटिया ने अपने कर्मचारियों को गाड़ियां गिफ्ट कीं। भाटिया का दावा है कि दीपावली पर अपने स्टाफ को इस तरह का गिफ्ट देने वाली उनकी कंपनी चंडीगढ़ रीजन में इकलौती है। एमके भाटिया लंबे समय से फार्मा सेक्टर से जुड़े हैं। वर्ष 2002 में वह मेडिकल स्टोर चलाते हुए दिवालिया तक हो गए थे। उसके बाद, 2015 में अपनी खुद की फार्मास्यूटिकल कंपनी खोलकर काम शुरू किया तो ऐसी सक्सेस मिली कि लोग देखते रह गए। आज उनकी 12 कंपनियां चल रही हैं। कर्मचारियों को क्यों गिफ्ट की कारें… UP से आकर बनाई थी फार्मास्युटीकल कंपनी
MITS कंपनी के सीईओ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। मुजफ्फरनगर में ही वह एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। 2002 में काम में गिरावट आ गई और दिवालिया होने की कगार पर आ गए। तब उनके सिर पर करोड़ों रुपए का कर्ज था। इसके बाद 2015 में वह चंडीगढ़ आ गए। वहां फार्मास्युटीकल कंपनी शुरू की। अब उनकी 12 कंपनियां चल रही है। कारें देने का सपना साकार हुआ, अब पार्किंग की समस्या
एम के भाटिया कहते हैं कि उनके ऑफिस पंचकुला और चंडीगढ़ में है। पहले गाड़ियां कंपनी के नाम पर लेते थे, मगर अब सीधे एम्पलाई के नाम पर ही लेते हैं। अभी तक 100 से ज्यादा कर्मचारियों को गाड़ियां दे चुके हैं। अब ऑफिस के पास पार्किंग की समस्या होने लगी है। अब इसके लिए भी काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *