खगड़िया में एक अजीबो-गरीब मकान बनाया गया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस मकान का नक्शा 2016 में एक इंजीनियर ने बनाया था। इंजीनियर ने बताया कि मकान के पास तालाब था। जिसके कारण इस मकान को बनाने में बेहद परेशानी हुई थी। इंजीनियर नीरज ने बताया कि नक्शा बनाने में उन्हें 10 से 15 दिन लगे थे। मकान बनाने से पहले तालाब भरने में लगभग 5 से 6 महीने का समय लग गया था। इसमें करीब 1200 मजदूर लगे थे। वहीं, इस मकान की लंबाई 125 फीट है। लेकिन इसकी चौड़ाई बेहद असामान्य है। आगे की तरफ इसकी चौड़ाई 20 फीट है, तो वहीं पीछे की तरफ यह सिकुड़कर मात्र 3 फीट रह जाती है। वीडियो में जानिए मकान की खासियत इंजीनियर की जुबानी…