प्रयागराज के हंडिया तहसील के धनुपुर ब्लॉक स्थित देवबरा धाम पिपरी गांव में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का 5 अप्रैल को समापन हो गया। यह कथा 28 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चली। समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज ने श्रीराम कथा का वाचन किया। नौ दिनों तक चले इस आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में भक्तों और श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। देवबरा धाम पिपरी धनुपुर में आयोजित इस श्रीराम कथा के मुख्य यजमान राधे मोहन पांडेय थे। उनके छोटे भाई विकास पांडेय इलाहाबादी ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हंडिया और प्रयागराज क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और भक्तों ने इस आयोजन में सहयोग किया। मुख्य यजमान राधे मोहन पांडेय ने इस अवसर पर उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों, बुद्धिजीवियों, श्रद्धालुओं और राम भक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राजन जी महाराज का भी इस गांव में कथा कहने के लिए धन्यवाद किया। रामकथा के अंतिम दिन सहपाठी मित्र मंडल प्रयागराज फाउंडेशन की टीम ने अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज से आशीर्वाद लिया। फाउंडेशन की टीम ने मुख्य यजमान राधे मोहन पांडेय और कथा संयोजक विकास पांडेय इलाहाबादी से भी मुलाकात की और भव्य आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर संदीप गुप्ता सोनू (अध्यक्ष), अरुण कुमार विश्वास सचिन, जितेंद्र निक्की, अनुराग, वसीम, नितिन, सुधांशु, प्रभात, सद्दाम, आशीष, अनिल, शिव, गणेश, शेष, सुधीर, मयंक, पवन, श्यामजी, रामजी, चंद्रभान, एजाज, रिजवान, महफूज, लियाकत, जुबेर, ताहिर, अरविंद, शुभम, ऋषभ, अनुज, हैप्पी, बृजेश और नितेश सहित कई लोग उपस्थित रहे।