देश में औसत महिला वेतनभोगी कर्मी की आय, औसत पुरुष वेतनभोगी कर्मचारी से लगभग 25% कम है। भारत में भी वेतनभोगियों का हिस्सा बढ़ रहा है, पर अब भी ये 23% ही है। देश में नौकरीपेशा की औसत मासिक आय अन्य काम करने वालों के मुकाबले ज्यादा है। 2024 में एक औसत वेतनभोगी कर्मचारी की मासिक आय करीब ₹21 हजार रही, जबकि स्वरोजगार वाले की ₹13,200 और अस्थायी या दिहाड़ी श्रमिकों की ₹9 हजार थी। यूं तो 2012 से 2024 के बीच नौकरीपेशा का औसत वेतन 90% बढ़ा, लेकिन महंगाई के साथ जोड़ें तो वेतन 4% घटा है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें… 50% पैरेंट्स बोले- हमारे बच्चे ऑनलाइन बुलीइंग का शिकार हुए: लोकलसर्किल्स सर्वे में खुलासा- 9 से 17 साल के बच्चे रोजाना 3 घंटे+ ऑनलाइन देश में 9 से 17 साल के बच्चों के ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। लोकलसर्किल्स के दिसंबर 2025 में हुए सर्वे में 50% पैरेंट्स ने माना कि उनके बच्चे या तो ऑनलाइन बुलीइंग का शिकार हुए या उन्हें गलत कंटेंट देखने को मिला। सर्वे में यह भी सामने आया कि 9 से 17 साल के करीब आधे बच्चे रोजाना 3 घंटे या उससे ज्यादा समय ऑनलाइन बिताते हैं। पूरी खबर पढ़ें…