जालंधर में व्यक्ति ने शराब के नशे में 20 साल पुराने दोस्त की हत्या कर दी। फिर बाथरूम के पास 6 फुट का गड्ढा खोदा और लाश को बोरे में पैक कर उसमें दफना दिया। फिर उसी घर में 5 महीने तक सोता रहा ताकि किसी को शक न हो। मगर, मृतक के भतीजे के शक ने पूरा राज खोल दिया। हालांकि कातिल इतना शातिर था कि पुलिस पूछताछ में नहीं टूटा। मगर, जब पुलिस ने टेक्निकल एविडेंस दिखाए तो आखिर वह मान गया कि कत्ल उसी ने किया है। हालांकि वह अब भी कह रहा है कि बहस के दौरान उसने सिर्फ धक्का दिया था। वह जमीन पर गिरकर मर गया। मगर पुलिस उसकी बातों से अभी सहमत नहीं और जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कत्ल की वजह को लेकर वह कुछ क्लियर नहीं बता रहा। 6 फुट का गड्ढा अकेले खोदना, लाश को वहां ले जाकर अकेले ठिकाना लगाने का दावा भी पुलिस के गले नहीं उतर रहा। पुलिस की जांच में जानें कत्ल वाली शाम क्या हुआ… कातिल तक कैसे पहुंची पुलिस… पुलिस ने कत्ल की बात कबूलवा लाश कैसे ढूंढी DSP बोले- राउंडअप कर पूछताछ की तो आरोपी कत्ल कबूला
मामले की जानकारी देते हुए जालंधर देहाती पुलिस के डीएसपी सिंह बराड़ ने बताया कि 5 महीने पुराने कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी गुरदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। 1 अप्रैल 2026 को अमनप्रीत सिंह ने शिकायत दी कि उसका चाचा अमरजीत सिंह, जो 20 साल से गुरदेव के साथ कारपेंटर था, नवंबर से लापता है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि 13 नवंबर 2025 को हाथापाई के दौरान उसने अमरजीत की हत्या कर लाश घर के बाथरूम के पास 5-6 फीट गहरे गड्ढे में दबा दी थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पंचायतों की मौजूदगी में खुदाई कर बोरे में बंद शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम और DNA जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।