दोहा कतर में देर रात ईरान का मिसाइल अटैक:एयरपोर्ट और गैस प्लांट को बनाया निशाना, 60-70 भारतीयों का समुंद्र से रेस्क्यू

रोहतक जिले के गांव मायना के सुरेंद्र उर्फ काला मायना ने दोहा कतर से मंगलवार सुबह दैनिक भास्कर एप से वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ईरान ने देर रात करीब 2 बजे कतर में अमेरिकन एयरबेस पर मिसाइल अटैक किया। हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों के मरने की पुष्टि कतर न्यूज ने भी की है। सुरेंद्र उर्फ काला मायना ने बताया कि ईरान ने कल कतर एयरपोर्ट और रास लफान को निशाना बनाया है। रास लफान में कतर LNG का गैस प्लांट है, जिन्हें टारगेट किया गया है। पूरी रात आसमान में फाइटर प्लेन व मिसाइल, बम धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे लोग काफी डरे हुए है। समुंद्र से बोट द्वारा रेस्क्यू कर रहे भारतीय सुरेंद्र मायना ने बताया कि रात करीब 2 बजे जैसे ही ईरान ने अटैक किया, लोग काफी सहम गए। उनके साथ काम करने वाले करीब 60-70 भारतीयों को समुंद्र में से रेस्क्यू करने का काम शुरू किया गया। बोट के माध्यम से भारतीयों को समुंद्र से जमीन पर लाने का कार्य किया जा रहा है, जो दोपहर तक पहुंच जाएंगे। होली के दिन भी सुनाई दिए धमाके सुरेंद्र काला ने बताया कि होली के दिन भी सुबह जब उठे तो फोन पर कतर सरकार की तरफ से अलर्ट का मैसेज आया हुआ था कि ईरान की तरफ से दोबारा हमला हुआ है। अलर्ट को देखकर वह बाहर निकले, तो आसमान में मिसाइल देखने को मिली, जो उनके रहने वाले स्थान से करीब 40 किलोमीटर दूर गिरी। मिसाइल अटैक से घबराए हुए लोग सुरेंद्र काला ने बताया कि ईरान की तरफ से लगातार मिसाइल अटैक किया जा रहा है, जिसके कारण यहां फंसे लोग डरे हुए है। भारतीय लोग अपने घरों में फोन करके सही सलामत होने की बात बता रहे है, लेकिन अंदर से सभी लोग सहमे हुए है, क्योंकि दिन रात धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *