दो समुदाय के बीच 1 घंटे पत्थरबाजी, सिर फोड़ा:झंडे के विवाद में कहासुनी के बाद झड़प, पुलिस ने 41 लोगों को गिरफ्तार किया

दरभंगा में रविवार की रात 2 समुदाय के बीच झड़प हो गई। दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई। हमले के वक्त सड़क पर चारों तरफ ईंट दिख रहे थे। इस बीच दोनों ओर से करीब 12 लोग घायल हो गए। जिसमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। घटना का वीडियो भी सामन आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक का सिर फूटा है, खून निकल रहा। एक व्यक्ति पत्थर फेंक रहा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। झड़प करीब 1 घंटे तक चला। इसके बाद पुलिस आई। रात भर पुलिस ने कैंप किया। तब माहौल शांत हुआ। अभी मजिस्ट्रेट की तैनाती है। मोबाइल व्हीकल से लगातार निगरानी की जा रही है। बताया जा रहा कि मोहर्रम को लेकर कुछ बच्चे झंडा लेकर गलियों में घूम रहे थे। इसी बीच दूसरे समुदाय के बच्चों से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो बच्चों के मामले में बड़े भी शामिल हो गए। इसी वजह से झड़प बढ़ गई। सोमवार को दोनों ओर से 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला बहेड़ा थाना क्षेत्र के पोहद्दी गांव की है। पुलिस के आने के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया मामले की सूचना के बाद मौके पर एसपी ग्रामीण आलोक कुमार, एसडीपीओ आशुतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर, बहेड़ा थाना प्रभारी और पुलिस बल गांव पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां सभी प्राथमिक इलाज हुआ। घायलों में अभी किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। सभी इलाज के बाद अपने-अपने घर लौट गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस के सामने भी लोग पत्थरबाजी करते रहे। किसी तरह अधिकारियों ने लोगों को समझाया। कुछ और लोगों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियोग्राफी से उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी रहेगी। ग्रामीण एसपी आलोक ने कहा, यह झगड़ा बच्चों से शुरू होकर बड़ों तक पहुंचा। पहले ऐसा नहीं होता था। दोनों समुदाय दशकों से साथ रह रहे हैं। त्योहार भी मिलजुल कर मनाते रहे हैं। इस बार छोटी बात को लेकर विवाद बढ़ा। ऐसी सोच बदलने की जरूरत है। समाज के वरिष्ठ लोगों को सतर्क रहना होगा। बच्चों की गतिविधियों पर बड़ों की निगरानी जरूरी है। पुलिस और प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *