धमकी के बाद बदली नवीन जयहिंद की रणनीति:केजरीवाल-राघव चड्ढा के खोल रहे थे राज, चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंस; पंजाब-चुनाव से जोड़कर देख रहे लोग

रोहतक शहर के बीपीएल फ्लेट में रहने वाले आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद लगातार दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के राज खोल रहे थे और अचानक ही उनका चुप्पी साधना, लोगों के मन में बड़े सवाल पैदा कर रहा है। नवीन जयहिंद के चुप होने से किसको फायदा हो रहा है, यह देखने वाली बात है। नवीन जयहिंद ने अरविंद केजरीवाल व राघव चड्ढा के बीच चले रहे विवाद को सार्वजनिक कर दिया था। इसके अलावा भी नवीन जयहिंद दोनों को लेकर बड़े खुलासे करने वाले थे, लेकिन खुलासा करने से पहले ही नवीन जयहिंद के किसी करीबी को धमकी दी गई। जिसका पता लगते ही नवीन जयहिंद भी कल प्रेस कांफ्रेंस किए बिना ही चले गए। नवीन जयहिंद का घबराते हुए पत्रकारों के बीच आना, प्रेस कांफ्रेंस से इनकार करना, किस करीबी को धमकी मिली, इसके बारे में न बताना, कई सवाल खड़े कर रहा है। नवीन जयहिंद को भी धमकी मिली है, लेकिन वह उन धमकियों से नहीं डरे। अब ऐसा कौन करीबी है, जिसे धमकी मिलने के बाद वह चुप हो गए और किसके इशारे में धमकी दी गई है। पंजाब चुनाव को जोड़कर देख रहे लोग नवीन जयहिंद ने पंजाब से उगाही का पैसा राघव चड्ढा द्वारा सिंगापुर की बजाय इंग्लैंड भेजने का आरोप लगाया था। पंजाब चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने जो तैयारी शुरू की थी, इन खुलासों के बाद उस पर असर पड़ा है। दूसरा राघव चड्ढा को जो बाहरी सपोर्ट मिल रहा था, वह भी खत्म हो रहा है, इसलिए लोग अब नवीन की चुप्पी को पंजाब से जोड़कर देख रहे हैं। राघव चड्ढा की शादी के बाद विवाद शुरू नवीन जयहिंद ने कहा कि राघव चड्ढा की शादी के बाद से सारा विवाद शुरू हुआ है। उससे पहले केजरीवाल ने राघव चड्ढा को पंजाब में सीएम की तरफ पूरी पावर दे रखी थी, लेकिन जब शादी हुई, तो उसके बाद से विवाद शुरू हो गया। दिल्ली जलबोर्ड, शराब घोटाला व पंजाब में ट्रांसफरों के नाम पर लिए पैसे का केजरीवाल ने राघव चड्ढा से हिसाब मांगना शुरू कर दिया। नवीन जयहिंद ने कहा कि राघव चड्ढा के पास केजरीवाल के कई राज व माल है, इसलिए जब राघव की शादी हुई, तो केजरीवाल नाराज हो गए और रुपए के मामले में शादी के मात्र दो माह के अंदर ही राघव के साथ केजरीवाल के शीशमहल व चंडीगढ़ की गुप्त कोठी में मारपीट की गई। केजरीवाल और चड्ढा क्यों नहीं दे रहे जवाब नवीन जयहिंद ने कहा कि जो आरोप अरविंद केजरीवाल व राघव चड्ढा पर लगाए है, उनका जवाब अब तक केजरीवाल या राघव चड्ढा ने क्यों नहीं दिया है। क्यों दोनों की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आ रही। उल्टा मामले को रोकने के लिए प्राइवेट नंबरों से धमकियां मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *