धरहरा में बिहार दिवस को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन:बीडीओ ने चित्रकला, क्विज, गणित के सफल छात्रों को सम्मानित किया

धरहरा प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) फुलका में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार ने सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को बीडीओ राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया था। इसमें चित्रकला, क्विज और गणित ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। कक्षा 1 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। धरहरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए वे प्रतिभागी शामिल हुए, जिन्होंने सीआरसी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और मेडल प्रदान किए गए। बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर बीआरसी कर्मी भानु कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में अजित कुमार गुप्ता, राजेश्वर सिंह, अभिलाष कुमार मोदी, विश्वबंधु विराट, आशीष कुमार पाठक, कृष्णानंद चौधरी, न्यूटन कुमार, शशिभूषण कुमार, शुभाषणी कुशवाहा, देवव्रत सिंह और निलेश कुमार शामिल थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *