जालंधर |नंदनपुर रोड पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है। बारिश के मौसम में यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी दूभर है। वहीं, सूखे मौसम में वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल और मिट्टी ने वाहन चालकों की मुसीबत बनी है। आए दिन होने वाले हादसों के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। -राजू, वरियाणा ।