बाघापुराना में ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। इस मामले में एक नई चिट्ठी सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मोगा (MOGA) में सरकार, डिप्टी कमिश्नर और स्थानीय विधायक पर निशाना साधा है। जानकारी के अनुसार, चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव 17 मार्च को होना था। हालांकि, इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। एसडीएम ने चीफ सेक्रेटरी को एक और चिट्ठी भेजी इस संबंध में एसडीएम बबलदीप सिंह वालिया ने डिप्टी कमिश्नर मोगा को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया था।अब इस विवाद में नया मोड़ तब आया जब एसडीएम ने सुबह करीब 3:13 बजे चीफ सेक्रेटरी को एक और चिट्ठी भेजी। इस चिट्ठी के सार्वजनिक होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मजीठिया ने डीसी और विधायक पर लगाए गंभीर आरोप इस विवाद को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर डिप्टी कमिश्नर मोगा और हलका विधायक सुखानंद बाघापुराना पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। इसी मुद्दे पर मोगा में आयोजित शिरोमणि अकाली दल की रैली में पहुंचे पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सरकार, डिप्टी कमिश्नर और हलका विधायक को कड़े शब्दों में घेरा। बाघापुराना में राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण दूसरी ओर, यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि हलका विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद द्वारा डिप्टी कमिश्नर पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि वह सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में बनाए गए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए बाघापुराना में राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े घटनाक्रम सामने आने की संभावना है।