नई जिम्मेदारी पर अनंत बोले-ई सब हम जानबे नहीं करते:बाहुबली ने कहा- महादंगल में 10 लाख लोग आएंगे; हार तो मेरी कुंडली में ही नहीं

बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 समितियों का गठन किया गया है। इसमें बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह को भी जगह मिली है। अनंत सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया। अनंत सिंह से जब इसको लेकर सवाल किया गया कि आप सदस्य बने हैं। आप पर्यावरण के लिए क्या कुछ सोचे हैं? अनंत सिंह ने कहा, ई सब हम कुछ जानबे नहीं करते है। हम क्या बने हैं क्या नहीं बने हैं। अनंत सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, नदवां में मैं बहुत से कार्यक्रम करवा चुका हूं। नाच-गाने का भी प्रोग्राम हुआ है, लेकिन आज तक यहां कोई हंगामा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि, हमको कोई हरा ही नहीं सकता। चुनाव क्या आजतक तक हम किसी चीज में हारे ही नहीं हैं। मेरी कुंडली में हार है ही नहीं। अनंत सिंह की कुछ तस्वीरें देखिए महादंगल में 10 लाख लोग पहुंचेंगे अपने गांव नदवां में होने वाले महादंगल को लेकर भी अनंत सिंह काफी उत्साहित हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनंत सिंह वहीं कैंप भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, ‘3 अप्रैल को बड़ा आयोजन हो रहा है। देश-विदेश से 100 से ज्यादा पहलवान आ रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा लोग दंगल देखने पहुंचेंगे। जो बाहर से आएंगे, उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम है। ऐसा दंगल बिहार में पहले कभी नहीं हुआ है। मैं खुद भी 4 अप्रैल तक गांव में हूं। अनंत सिंह अपने प्यारे घोड़े लाडला के साथ नदवां की सड़कों पर दिखे। घोड़े को जो संभाल रहा था उसे देखकर अनंत सिंह ने कहा कि इस घोड़े को संभालने के लिए ताकतवर आदमी चाहिए। अनंत सिंह बोले- देश-विदेश दंगल देखने जाते थे अनंत सिंह ने यह भी कहा कि आज के समय में युवाओं गलत नशा का शिकार हो जा रहे हैं। दंगल देखेंगे तो उनका दिमाग भटकेगा, आज के पहले इस तरीके का दंगल कभी भी बिहार में किसी ने आयोजन नहीं करवाया है। अनंत सिंह से जब सवाल किया गया कि आप कभी बचपन में दंगल लड़े हैं क्या, अनंत सिंह ने कहा कि हम लड़ते नहीं, लड़वाते थे। लेकिन दंगल देखने दूर-दूर जाते थे। JDU से निशांत, BJP से सम्राट CM के लिए परफेक्ट नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा, ‘लोग भावुक हैं, रो भी रहे हैं, लेकिन नीतीश जी समझा दिए हैं कि हम जनता के भलाई के लिए राज्यसभा जा रहे हैं। अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर अनंत सिंह बोले थे कि ’जेडीयू से कोई बने तो निशांत कुमार बने, बढ़िया रहेगा। बीजेपी से बने तो सम्राट चौधरी भी ठीक हैं।’ दूसरा नीतीश कुमार कोई पैदा नहीं लेगा-अनंत सिंह नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘बिहार में दूसरा कोई नीतीश कुमार पैदा नहीं हुआ है, ना होगा। अगर वो नहीं होते तो आज बिहार का हाल कुछ और होता।’ साथ ही लालू राज का जिक्र करते हुए बोले, ‘पहले हालत ऐसा था कि साफ कपड़ा पहनकर निकलो तो लोग समझता था पैसा वाला है, किडनैप कर लेता था।’ विपक्ष के जंगलराज वाले आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘आप लोग नहीं बुझते हैं, आज कौन किसको पकड़कर ले जा रहा है।’ चुनाव नहीं लड़ेंगे, छोटे बेटे को IPS बनाना चाहते हैं अनंत सिंह अनंत सिंह ने ये भी कहा कि वे अपने बेटे अभिनव को IPS बनाना चाहते हैं। वहीं, अभिनव ने कहा, ‘अभी 12वीं की परीक्षा खत्म हुई है। आगे हायर स्टडीज करेंगे और अपने पिता के सपने को पूरा करने की कोशिश करेंगे।’ इस दौरान उन्होंने फिर दोहराया कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह उनका बड़ा बेटा चुनाव लड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *