नकोदर में बेइज्जती का बदला लेने के लिए ही पुराने नौकर ने ड्राइवर की हत्या की थी

भास्कर न्यूज | जालंधर नकोदर पुलिस ने ड्राइवर प्रवीण की हत्या कर शव जलाने वाले आरोपी आजाद सिंह को गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। आजाद ने माना कि उसे लालच आ गया था, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज मिल जाएगी। डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने कहा- लूटे गए साढ़े 9 लाख रुपए को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द कैश बरामद कर लेगी। 11 फरवरी को प्रवीण का जला हुआ शव नकोदर से मिला था। जांच में यह बात आई थी कि अबोहर के फ्रूट व्यापारी चंदरपाल के पास प्रवीण काम करता था। वह 9 फरवरी को फ्रूट लेकर लुधियाना गया था। वहां से उसे मुंशी गब्बर सिंह ने मालिक को देने के लिए साढ़े 9 लाख रुपए दिए थे। 10 फरवरी को प्रवीण का फोन बंद आने लगा था। मुंशी ने खुलासा किया था कि प्रवीण के साथ पुराना नौकर आजाद भी था। जिसके बाद टोल प्लाजा से आजाद का फुटेज मिला था। पुलिस ने आजाद को खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की थी। पूछताछ में आजाद ने कहा- उसे मालिक ने नौकरी से निकाल दिया था। वह अपनी हुई बेइज्जती का बदला लेना चाहता था। वह जानता था कि जब मंडी में फ्रूट जाता है तो मुंशी कैश देकर भेजता है। इसलिए उसने प्रवीण से दोस्ती कर ली थी। जब प्रवीण आ रहा था तो उसने रास्ते में चाय में नींद की गोली दे थी। उसे नींद आने लगी। जिसके बाद उसने रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी। शव की शिनाख्त न हो। इसलिए आग लगा दी थी। जिसके बाद गाड़ी व कैश लेकर भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *