अमृतसर | 4600 ग्रेड पे की बहाली को लेकर नर्सिंग स्टाफ सरकारी छुट्टी के बावजूद मंगलवार को 6वें दिन हड़ताल पर रहा है। जीएनडीएच में ओपीडी ओपीडी सेवाएं ठप होने से मरीज बेहाल हो गए। नर्सिंग स्टाफ ने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, पीछे नहीं हटेंगे। अब नर्सिंग स्टाफ को सिविल अस्पताल के स्टाफ का भी समर्थन मिल गया है। एसोसिएशन के प्रधान रमजीत सिंह ने बताया कि सरकार ने 2020-21 का ग्रेड पे 4600 से घटाकर 2800 कर दिया था। सरकार से आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिल रहा है। यदि सरकार ने ठोस कदम न उठाए तो पटियाला राजिंदरा अस्पताल और फरीदकोट बाबा फरीद मेडिकल कॉलेजों का स्टाफ भी हड़ताल पर चला जाएगा।