नर्स बोली- लिव-इन पार्टनर ने बीफ खिलाने का दबाव बनाया:न्यूड PHOTO- VIDEO बनाई, खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की; नूंह में ₹2 लाख ऐंठे

हरियाणा के नूंह में दिल्ली की रहने वाली एक नर्स ने लिव-इन पार्टनर पर बीफ खिलाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई। आरोपी खुद को होटल मालिक बताता था। इसके बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे। आरोपी खुद को हिंदू बताकर महिला को दिल्ली से नूंह ले गया, जहां उसकी मांग भर दी। आरोपी ने महिला के साथ रिलेशन बनाकर जबरन न्यूड फोटो, वीडियो बना ली। इसके बाद उसके परिजनों ने धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी साहिल ने भाई और दोस्तों के साथ भी रिलेशन बनाने का दबाव बनाया। महिला ने नूंह सिटी थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी, उसके भाई और पिता के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले जानिए…दोनों की दोस्ती कैसे हुई अब पढ़िए महिला ने शिकायत में क्या बताया… 2 लाख रुपए भी हड़पे महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर करीब 2 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। इसके साथ ही साहिल जबरदस्ती बुर्खा पहनने और जमान पढ़ने का भी दबाव बनाता था। साहिल ने ईद से पहले फोन कर कहा कि त्योहार के बाद गांव चलकर इस्लाम कबूल करना है। पुलिस बोली- मामले की जांच शुरू की नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी साहिल, उसके भाई और पिता पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला की काउंसिलिंग करा रही है। पीड़ित के बयान दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। —————- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा के होटल में पंजाबी नर्स से रेप, VIDEO बनाया: सोशल मीडिया पर दोस्ती, दावत के बहाने नूंह बुलाया, धर्म परिवर्तन भी कराना था हरियाणा के नूंह जिले में पंजाब की युवती के साथ होटल में कई बार रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। जान पहचान और बोलचाल शुरू हुई तो उसे दावत देने के बहाने होटल बुला लिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *