नवजोत कौर सिद्धू का CM मान पर हमला:पंजाब बजट पर पूछा- कितना कर्ज लिया और कितना लौटाया

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब सरकार द्वारा बजट पेश करने के बाद अब मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता को पैसे या उपहार देने से पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह पैसा कहा से आ रहा है। उनका कहना है कि यह जनता का पैसा है, आपका निजी धन नहीं। यदि आप किसी को मदद करना चाहते हैं तो केवल अपनी व्यक्तिगत जेब से दें, न कि टैक्सदाताओं के पैसों से। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आगे सवाल उठाया कि यह उदारता अब क्यों? क्या यह केवल चुनावों से पहले किया जा रहा है, जब आपको अपनी हार सुनिश्चित लगती है और जिम्मेदारी किसी और पर डाल दी जाती है? कितना कर्ज लिया गया और कितना लौटाया डॉ. नवजोत कौर ने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि पंजाब को चलाने के लिए कितने कर्ज लिए गए और अब तक कितना वापस किया गया। कर्ज समय पर लौटाना जरूरी होता है और आपका कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होने वाला है। साथ ही, उन्होंने यह भी पूछा कि सत्ता में आने के बाद महिलाओं को कितनी नौकरियां दी गईं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पारिवारिक बैंक स्टेटमेंट चुनाव से पहले और बाद में साझा करने की मांग की, ताकि जनता और आयकर विभाग इस बात की जांच कर सकें कि सत्ता में आने के बाद जमीन, विदेश में संपत्ति और आभूषणों का लेन-देन कितना हुआ। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने स्पष्ट किया कि यह न्यूनतम अपेक्षा है कि एक ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक के रूप में ऐसे सवालों का जवाब दिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उचित जानकारी सार्वजनिक करें और जनता को जवाबदेह बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *