नवजोत सिद्धू की पत्नी के तीखे तेवर:कांग्रेस के अमृतसर ईस्ट इंचार्ज की फोटो के नीचे लिखा- अकाली दल, मजीठिया टीम; चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकीं

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के दोबारा से पंजाब की राजनीति में कदम रखते ही उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद़्धू भी एक्टिव हो गई है। हालांकि नवजोत कौर पहले ही कह चुकी है कि पार्टी टिकट दे या ना दे, वे चुनाव जरूरी लड़ेंगी। वे अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ने की दावेदारी भी पेश कर चुकी हैं। अब उन्होंने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के नेताओं की घेराबंदी शुरू कर दी है। हाल ही में कांग्रेस की ओर से अमृतसर ईस्ट की कमान पूर्व सांसद जसबीर डिंपा को सौंपी थी। बीते दिन डिंपा कांग्रेस अमृतसर महिला मोर्चा की डिस्ट्रिक प्रेसिडेंट शिवानी शर्मा के घर मिलने पहुंच गए। शिवानी शर्मा के पति एडवोकेट संदीप शर्मा ने जसबीर डिंपा के साथ वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और कांग्रेस के सीनियर नेताओं को उसमें टैग किया। इसी पोस्ट पर डॉ. नवजोत कौर ने एक कमेंट कर निशाना साध दिया। पोस्ट वीडियो पर कमेंट डाल लिखा- अकाली दल, मजीठिया टीम। उनके इस कमेंट के बाद सियासत फिर से गरमा गई है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि महिला मोर्चा प्रधान किस पार्टी की है। तो किसी ने डॉ. नवजोत के इस कमेंट को वेरी बैड कहा है। कांग्रेस जिला महिला प्रधान के घर गए डिंपा की पोस्ट पर डॉ. नवजोत का कमेंट.. नवजोत कौर के कमेंट पर सियासत
नवजोत कौर समर्थक ने कमेंट कर लिखा- बड़े नेता सब जानते हैं कि कौन कहां है। एक और टिप्पणी करके कह रहा है कि मैडम नवजोत कौर सिद्धू ने आजाद उम्मीदवार की मदद की। क्या कोई सबूत है? चुप रहो, अगर मैंने बोलना शुरू किया तो बहुत कुछ बाहर आ जाएगा। इसलिए कृपया मुझे उस स्तर तक पहुंचने के लिए मजबूर न करो। अगर मैं सबूतों पर आ गया तो दरबार साहिब की कसम खानी पड़ेगी, इसलिए चुप ही रहो। 2021 में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को देना पड़ा था इस्तीफा
नवजोत सिंह सिद्धू का पूरा परिवार बोले गए शब्दों के कारण कई बार विवादों में रहा है। इनमें सबसे बड़ा विवाद 2021 में देखने को मिला था। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू के प्रधान रहते हुए भी तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयानबाजी की थी। दोनों के बीच लंबा समय कोल्ड वार जारी रही। अंत में 18 सितंबर 2021 को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया। मामला यहां भी साफ नहीं हुआ। 2022 लोकसभा चुनावों में हार के बाद सीएम भगवंत मान ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हार का ठीकरा फोड़ दिया। अंत में नवजोत सिंह सिद्धू को ही इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस कर रही एक साथ चलने की बात
2022 में हार की समीक्षा में स्पष्ट सामने आया था कि कांग्रेस की हार के पीछे अंतर कलह ही थी। बीते दिनों पूर्व उप-मुख्यमंत्री व सांसद सुखजिंदर रंधावा ने पूरी पार्टी को एक साथ चलने की सलाह दी। स्पष्ट कहा कि सीएम तभी बनेगा, अगर कांग्रेस जीतेगी। इसके बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। लुधियाना उप-चुनाव में हार के बाद अब तरनतारन उप-चुनाव में सभी सीनियर कांग्रेस नेता एक साथ मैदान में हैं। मगर, जैसे ही सिद्धू परिवार ने वापसी की है और आते ही अपनी पार्टी नेताओं पर फिर से निशाना साध दिया है। प्रियंका गांधी से मुलाकात कर सिद्धू ने बढ़ाई सियासी हलचल
दरअसल, नवजोत सिद्धू ने कुछ दिन पहले दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू अमृतसर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। वह फील्ड में भी एक्टिव होकर लोगों से मुलाकात करने लगी हैं। प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सिद्धू की मुलाकात पर CM भगवंत मान ने किए कई कमेंट —————————- नवजोत सिद्धू अचानक प्रियंका गांधी से मिले:पत्नी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकीं, पंजाब कांग्रेस में हलचल; CM मान बोले- ऑल द बेस्ट पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने फिर पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है। सिद्धू ने अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद सिद्धू ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- अपने मार्गदर्शक, प्रकाशस्तंभ और संरक्षक देवदूत से मिला। कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में साथ देने के लिए बस उनके और भाई के प्रति आभारी हूं। (पूरी खबर पढ़ें) बेटी का जन्मदिन मनाने मॉरीशस पहुंचे नवजोत सिद्धू:राबिया ने फैमिली संग तस्वीरें शेयर की; समुद्र किनारे रिसॉर्ट बुक, 1 लाख का रूम पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार मॉरीशस पहुंच गया है। राबिया का जन्मदिन मनाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी व बेटी के साथ वहां पहुंचे हैं। राबिया रविवार को 30 साल की हुई हैं। 30वें जन्मदिन की खुशी मनाने के लिए ही सिद्धू दंपती ने ये ट्रिप ऑर्गेनाइज किया। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *