नवादा में NH-20 पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव अड्डा के पास यात्री बस और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर मौत हो गई। गोविंदपुर से पटना जा रही बस की टक्कर तब हुई, जब डंपर गाड़ी पीछे कर रहा था। टक्कर से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कंडक्टर बस में फंस गया। उसे JCB की मदद से बाहर निकाला गया। 12 से अधिक यात्री घायल हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए। घायलों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों ने निजी क्लिनिक में इलाज कराया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सड़क से हटवा दिया। यातायात सामान्य कर दिया गया है। मृतक की है 2 पत्नी मृतक की पहचान नालंदा जिला के ब्रह्म स्थान गांव का निवासी बिंदा यादव का बेटा डिकेट यादव (35) के रूप में किया गया है। मृतक ने 2 शादी किया है। दोनों पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक को 3 बेटी और एक बेटा है। सदर अस्पताल भेजा गया शव बताया जाता है की गाड़ी तेज रफ्तार में था जिसके कारण यह घटना घटी है। कुछ जख्मी सदर अस्पताल पहुंचे तो कुछ जख्मी बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल चले गए हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार के द्वारा बताया गया कि मृतक के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की मामला की जांच पुलिस कर रही है।