नवादा में 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला से रेप:पीड़िता बोली-पेट भारी था, नहीं भाग पाई; डॉक्टर ने कहा-प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान

नवादा में 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि रविवार (22 फरवरी) की रात 1 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान जेठ मुंह दबाकर घर से 50 मीटर दूर खेत में ले गया और गलत करने लगा। फिर वो घर आकर सो गया। पीड़ित महिला ने 23 फरवरी को घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाया है। फिलहाल, महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि महिला बहुत कमजोर है। उसके प्राइवेट पार्ट में चोट है। घटना के बाद आरोपी फरार है। मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी घटनाक्रम… 8 महीने की गर्भवती है पीड़िता महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया, “2023 में मेरी शादी गई थी। मैं अपने ससुर और एक 3 साल के बेटे के साथ घर पर रहती हूं। मेरे पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। मैं अभी 8 महीने की प्रेग्नेंट हूं। हमारे घर के बगल में जेठ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। वो अक्सर हमारे घर आते थे, लेकिन मुझे नहीं पता था कि उनकी नीयत मेरे ऊपर खराब है। रविवार की रात 1 बजे मैं शौच के लिए घर से निकली। इसी दौरान जेठ ने पीछे से पकड़ लिया। मेरा मुंह दबा दिया। इसके बाद वो मुझे घसीटते हुए खेत की तरफ ले गया। वहां जमीन पर पटककर मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। बचने के लिए मैंने उसके शरीर पर कई जगह नोंच दिया। खुद को बचाने के लिए दांत भी काटे, लेकिन आरोपी मेरे साथ दरिंदगी करता रहा।” पेट भारी रहने की वजह से बचा नहीं पाई महिला ने आगे कहा, “मैंने बहुत मिन्नत की… कहा मुझे दर्द हो रहा है। बच्चा भी पेट में है, लेकिन उसे किसी बात की परवाह नहीं थी। मैं खुद को बचा नहीं पाई, क्योंकि पेट भारी था। शरीर से बेहद कमजोर महसूस कर रही थी। आरोपी मेरे साथ रेप करने के बाद मुझे खेत में ही अधमरा छोड़कर भाग गया। वो अपने घर जाकर सो गया, लेकिन मैं बेबस खेत में पड़ी रही। घटना के बाद मैं पूरी रात खेत में रही। सुबह ससुर उठे तो वो मुझे खोजते हुए खेत तक पहुंचे। फिर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। पति को फोन कर दी घटना की जानकारी इसके बाद मेरे ससुर ने तुरंत फोन कर पति को घटना बताई। यह सुनते ही वह दिल्ली से रोते-बिलखते घर के लिए निकले। गांव पहुंचते ही उसने पंचायत बुलवाई, लेकिन पंचायत भी इस मामले को सुलझा नहीं पाई। गांव के लोग आरोपी की हरकत से शर्मिंदा थे, लेकिन आरोपी अपने अपराध से इनकार करता रहा। इसके बाद वो घर से फरार हो गया। पंचायत में इंसाफ न मिलता देख पीड़िता ने नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने में जुटी महिला की शिकायत पर नगर थाने ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया, एक महिला ने चचेरे रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत कार्रवाई की जा रही है। थाने ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा, जहां मिट्टी के नमूने, कपड़ों के सैंपल और सबूत जुटाए। फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है। नवादा सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया पीड़िता को तुरंत मेडिकल जांच के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच कर बताया, महिला 8 महीने की गर्भवती है। फिलहाल, रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि होगी। आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ दुष्कर्म के आरोप में नामजद युवक घटना के बाद गांव से गायब है। उसका मोबाइल फोन भी बंद मिल रहा है। पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन अब तक आरोपी हाथ नहीं लगा है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… सुपौल में छात्रा की रेप के बाद हत्या:पेड़ से लटकी थी बॉडी; 20M दूर चप्पल-10M दूर बाली मिली, दोस्त की शादी में गई थी सुपौल में रविवार की रात एक लड़की का शव पेड़ से लटका मिला है। उसकी बॉडी से 10 मीटर दूर कान की बाली और 20 मीटर की दूरी पर चप्पल बरामद की गई। लड़की के परिजन का आरोप है, उसके साथ 2 युवकों ने पहले रेप किया। फिर हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। बच्ची अपने दोस्त की शादी में उसके घर गई थी। वहां से लौटने के दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *