नवोदय स्कूल में मिली BJP महामंत्री के बेटे की लाश:दरभंगा में रूम मेट पर टॉर्चर का आरोप, 5 दिन पहले बच्चे को हॉस्टल में छोड़ा था

दरभंगा के पचाढ़ी में PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एक 13 साल के बच्चे का शव पंखे से लटका मिला है। बच्चे के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे का स्कूल में रैगिंग कर टॉर्चर किया जाता था। परिवार ने प्रशासन के खिलाफ स्कूल में नारेबाजी भी की। परिजनों ने स्कूल के हाउस मास्टर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही क्लास मेट और रुम मेट पर रैगिंग का आरोप है। बच्चे की पहचान भाजपा के महामंत्री संतोष कुमार साहू के बेटे जतिन गौतम के रूप में हुई है। जतिन की मां रूबी कुमारी केवटी मुख्यालय पंचायत की मुखिया है। माता-पिता 5 दिन पहले बच्चे को हॉस्टल में छोड़ कर गए थे। इनका घर यहां से 3 किलोमीटर दूर है। परिवार ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव देने से इनकार कर दिया है। घटना के बाद की 3 तस्वीरें… पिता बोले- वो पढ़ने में तेज था, इसलिए बच्चे टॉर्चर करते थे पिता संतोष कुमार ने बताया, ‘क्लास मास्टर, प्रिंसिपल और दूसरे बच्चे इस घटना के लिए दोषी हैं। मेरा बच्चा पढ़ने में तेज था। इस कारण दूसरे बच्चे इसे प्रताड़ित करते थे। सीनियर बच्चों के साथ ये फुटबॉल खेलता था। वो इसे बुलाकर ले जाते थे। खेलने में भी ये तेज था। मेरे बच्चे के साथ गलत हुआ है।’ ‘यहां के कर्मचारी, बच्चे, सभी फरार हैं। किसी से बात नहीं हो पाई है। यहां स्थानीय लोग पहुंचे है। अगर प्रिंसिपल की संलिप्तता नहीं है, तो उनको अभी हमें फेस करना चाहिए था। उनकी हत्या में संलिप्तता जरूर है। मैं इस घटना की जांच करवा कर ही रहूंगा। बच्चे के साथ 4 दिन में क्या हो गया, ये तो जांच का विषय है।’ मां बोली- बेटे ने रात में कहा था चोट लगी है मां रुबी कुमारी ने कहा है, ‘मेरे बच्चे को पंखा के पास रहने नहीं दिया जाता था। इसको प्रताड़ित किया जाता था। साजिश रची गई है। कल आफताब आलम ने मेरे फोन पर फोन कर कहा था कि आपका बेटा आपसे बात करेगा।’ ‘बेटे ने कहा था कि मुझे चोट लगी है। ये दवा से ठीक नहीं हो रहा है। मैंने कहा कि पूरा दवा खत्म होने दो तब ठीक हो जाएगा। कल भी मेरे बेटे से बात हुई थी। वो कह रहा था कि क्लास के लड़के मुझे टॉर्चर करते हैं।’ ‘मेरे बेटे को मारने की साजिश थी। रात में ही ये घटना हुई है। आज लंच ब्रेक हुआ। मेरी बेटी को कहा गया कि सम्मान मिलेगा। साजिश रच कर उसे यहां से भेज दिया गया है। आज हम यहां पहुंचे, तो कोई भी कुछ नहीं कह रहा था। ये साजिश नहीं तो और क्या है।’ विधायक ने की CBI जांच की मांग विधायक डॉक्टर मुरारी मोहन झा ने बताया- ‘संतोष कुमार का बेटा यहां पढ़ता था। मुझे जानकारी मिली तो मैं यहां पहुंचा हूं। प्रिंसिपल और हॉस्टल जिनके अंडर आता है, वो दोषी हैं। दूसरे बच्चे के बेड के पास बच्चे की मौत हुई है। ये बात संदिग्ध है। ये हत्या का मामला लग रहा है। इसकी CBI जांच होनी चाहिए। मामला गंभीर है। ‘नवोदय भारत सरकार का प्रतिष्ठित स्कूल होता है। यहां कंपीटीशन से एडमिशन होता है। बच्चे आगे चल कर अच्छा करते हैं। भारत सरकार यहां पर सुविधा देती है।’ ‘यहां की सुविधा ठीक नहीं पाई गई है। प्रिंसिपल ने ध्यान नहीं दिया है। CBI जांच के लिए मैं खुद लेटर लिखूंगा। लड़के यहां रैगिंग भी करते थे। इसकी शिकायत की गई थी। प्रिंसिपल ने पहले इसको लेकर कार्रवाई क्यों नहीं की।’ फिलहाल, मौके पर रैयाम थाना और केवटी थाना की पुलिस पहुंची है। सिटी SP अशोक कुमार चौधरी, एसडीएम विकास कुमार, SDPO सदर-2 कमतौल शुभेन्द्र कुमार सुमन, कमतौल इंस्पेक्टर भी स्कूल पहुंच गए है। खबर अपडेट हो रही है… ————————– ये खबर भी पढ़िए… टीचर ने बच्ची की गर्दन पर बेल्ट बांधकर लटकाया:मधेपुरा के स्कूल में हाथ-पैर में सुई चुभाई; स्लेट को लेकर बहन से हुई थी लड़ाई मधेपुरा के एक प्राइवेट स्कूल में 5 साल की बच्ची की एक टीचर ने बेरहमी से पिटाई कर दी। टीचर ने बच्ची को पहले बेल्ट से पीटा। फिर उसके गर्दन में बेल्ट बांधकर उसे दीवार से टांग दिया।टीचर ने बच्ची के दोनों हाथ और पैरों में सुई चुभा दी। इसके बाद बच्ची को कबियाही हटिया स्थित उसकी मां की दुकान के पास लाकर छोड़ दिया गया। बच्ची दर्द से रो रही थी। उसकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे शनिवार रात उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम के गर्दन, पीठ, चेहरा, हाथ-पैर सहित कई हिस्सों पर गंभीर चोट और सूजन के निशान हैं। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *