नशे में धुत पुलिसकर्मी ने पिकअप को मारी टक्कर, VIDEO:रेवाड़ी में वारदात; वर्दी की दिखाई धौंस-फिर जोड़े हाथ; बोला- जो करना कर ले

रेवाड़ी जिले में पुलिसकर्मी ने पिकअप को कार में टक्कर मार दी। जब लोगों ने घटना का विरोध किया, तो कार ड्राइवर ने पहले पुलिस की धौंस दिखाई और फिर हाथ जोड़े। जब लोगों ने पुलिसकर्मी से सवाल जवाब किए, तो गाड़ी छोड़कर दूर जाने लगा। घटना रविवार रात नाईवाली की सैंडपाइपर के पास की बताई जा रही है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिस कर्मी कहां का रहने वाला है और कहां पोस्टिंग है। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त नाईवाली रेवाड़ी शहर के सबसे व्यस्त एरिया में से एक है। रविवार रात चौक के पास सैंडपाइपर के पास एक पिकअप खड़ी थी। एक कार ड्राइवर ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे कार का अलग हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वर्दी में पुलिस वाला कार से बाहर निकला, जो नशे में धुत्त दिखाई दे रहा था। पहले दिखाई धौंस, फिर जोड़ हाथ कार ड्राइवर पुलिसकर्मी ने पहले कार से बाहर निकलने के बाद सवाल करने वाले लोगों को वर्दी की धौंस दिखाने का प्रयास किया। जब लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो हाथ जोड़ लिए। कार ड्राइवर ने पिकअप ड्राइवर से कहा, जो करना है, कर लो। इसके बाद कार ड्राइवर पुलिसकर्मी भीड़ से दूर जाते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *