नाबालिग लड़की से पड़ोस के युवक ने किया रेप:किशनगंज में बच्ची को घर में किया बंद, मां के जाने पर छोड़ा, FIR दर्ज

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में एक युवक पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ सदर थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बुधवार को पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ खेत में काम करने गई थी। लड़की खेत से पहले ही घर के लिए निकल गई थी। जब उसकी मां बाद में घर पहुंची, तो नाबालिग वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि नाबालिग को पास के एक घर में बंद करके रखा गया है। परिजन मौके पर पहुंचे और लड़की को अपने घर ले आए। घर आने पर लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसके साथ एक युवक ने गलत हरकत की है। स्थानीय स्तर पर हुई पंचायती परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 को दी। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई। इसके बाद पीड़ित नाबालिग की मां अपनी बच्ची को लेकर सदर थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करवाई। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की अनुसंधान प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *