नारनौल में रेप केस में आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

हरियाणा के नारनौल में निजामपुर क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, एक प्रवासी मजदूर (वर्तमान में क्रेशर पर कार्यरत) ने बताया कि 8 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद अगले दिन किशोरी जैनपुर क्षेत्र की सीमा के पास बरामद हुई। बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया था और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निजामपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 137(2), 64 और 96 व पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) 4 धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा इस बारे में निजामपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *