नारनौल में स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए 1 लाख रुपए:SBI से निकाला था कैश; क्लीनिक के बाहर खड़ा कर खाने-पीने गया था

महेंद्रगढ़ के नारनौल शहर में स्कूटर (स्कूटी) की डिग्गी से एक लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दी गई शिकायत में मोहल्ला पीर आगा निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह बीते कल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा से अपने खाते से एक लाख रुपए निकालकर बाहर आया था। उसने रुपए अपने स्कूटर की डिग्गी में रख दिए और स्कूटर को रविदास मार्ग पर नामदेव धर्मशाला तथा दांतों के डॉ. रतन सिंह के क्लिनिक के सामने खड़ा कर दिया। खाने-पीने के दुकान पर चला गया प्रमोद कुमार के अनुसार वह पास ही स्थित खाने-पीने की दुकान पर चला गया और करीब 10 मिनट बाद वापस लौटा। जब उसने स्कूटर की डिग्गी खोली तो उसमें रखे रुपए गायब मिले। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूटर की डिग्गी खोलकर नकदी चोरी कर ली गई थी। पुलिस को दी सूचना घटना के बाद प्रमोद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। एक सीसीटीवी में बाइक पर सवार होकर आए दो संदिग्ध आरोपी दिखाई दिए हैं। जिनके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *